सौरभ दास ने बताया कि दिल्ली में उनके जिस आवास का पता दर्ज है, उसका पुलिस वेरिफिकेशन किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने उनके पते की जांच की है और इस संबंध में जरूरी प्रक्रिया पूरी की गई है। हालांकि, इस पूरे मामले में अदालत ने उनके पते से जुड़ी जानकारी को सार्वजनिक करने से रोक दिया है। सौरभ दास के मुताबिक, मामले की सुनवाई कर रहे पीठासीन न्यायाधीश ने साफ निर्देश दिया है कि उनके घर का पता या उससे जुड़ी कोई भी जानकारी पुलिस या अदालत की ओर से बाहर नहीं आने दी जाए। उन्होंने कहा कि इस निर्देश का मकसद उनकी निजी जानकारी को सुरक्षित रखना और पते को सार्वजनिक होने से रोकना है।