नई दिल्ली

‘मोदी जी ट्रंप के गुलाम बन गए हैं…’ केजरीवाल का हमला, कहा- देश को मिला सबसे कमजोर प्रधानमंत्री

Arvind Kejriwal: अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वे डोनाल्ड ट्रंप के सामने झुक गए हैं और इसका खामियाजा देश को भुगतना पड़ रहा है।

less than 1 minute read

Arvind Kejriwal:दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को प्रेसवार्ता करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला। केजरीवाल ने कहा कि मौजूदा हालात में देश को अब तक का सबसे कमजोर प्रधानमंत्री मिला है और आरोप लगाया कि मोदी सरकार अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दबाव में काम कर रही है। उन्होंने दावा किया कि सरकार की नीतियों का असर देश की अर्थव्यवस्था और आम लोगों पर पड़ रहा है, इसलिए केंद्र को अपने फैसलों पर पुनर्विचार करना चाहिए।

आपको बता दें कि प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केजरीवाल ने कहा, 'आज देश बहुत मुश्किल दौर से गुजर रहा है। मुझे बहुत दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि मोदी जी ट्रंप के गुलाम बन गए हैं। देश के इतिहास में शायद पहली बार इतना कमजोर प्रधानमंत्री मिला है, जो किसी दूसरे देश के नेता के सामने झुकता नजर आ रहा है। इसका खामियाजा पूरे देश को भुगतना पड़ रहा है।'

ये भी पढ़ें

HC के जज का भाजपा से क्या रिश्ता? केजरीवाल का केस सुन रही जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा पर AAP ने खड़ा किया सवाल!

Also Read
View All

अगली खबर