सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल गांधी के सेंट स्टीफंस कॉलेज में दाखिले का जिक्र किया। उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी को राष्ट्रीय स्तर पर निशानेबाजी खेलने के आधार पर कॉलेज में प्रवेश मिला था। इसी बात को लेकर उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि इसके बाद उनका निशाना लगातार चूकता चला गया। भाजपा सांसद ने राहुल गांधी की नौकरी और कारोबारी सफर का भी जिक्र किया। उनके मुताबिक, राहुल गांधी ने 1996 से 1999 के बीच मॉनिटर नाम की कंपनी में काम किया था। इसके बाद वह बैकऑप्स नाम की कंपनी से जुड़े और उसके निदेशक भी रहे।
उपलब्ध कंपनी रिकॉर्ड के मुताबिक, राहुल गांधी बैकऑप्स सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक मार्च 2009 तक रहे। इस कंपनी और उनके पुराने पेशेवर जीवन का जिक्र करते हुए त्रिवेदी ने राहुल गांधी पर निशाना साधा।