नई दिल्ली

Atal Bihari Vajpayee Death Anniversary: भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की तीसरी पुण्यतिथि आज, राष्ट्रपति और PM मोदी ने ‘अटल स्थल’ पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

आज भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की तीसरी पुण्यतिथि (Atal Bihari Vajpayee Death Anniversary) है। वाजपेयी की पुण्यतिथि पर आज राष्ट्रपति, पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह अटल स्थल पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Aug 2021, 8:07 AM IST
Atal Bihari Vajpayee Death Anniversary
Atal Bihari Vajpayee Death Anniversary

नई दिल्ली। देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee Death Anniversary) की आज तीसरी पुण्यतिथि है। ऐसे में पूरा देश उन्हें याद कर श्रद्धांजलि दे रहा है। इसको लेकर पूर्व प्रधानमंत्री की याद में 'अटल समाधि' पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने वाजपेयी जी को श्रद्धांजलि दी।

यह भी पढ़ें: पुण्यतिथि विशेष: राजस्थान में विसर्जित हुईं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियां

इस कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 6.45 बजे अटल समाधि स्थल 'सदैव अटल' पर शुरु हुआ। समाधि स्थल पर पहुंचकर पीएम मोदी और राष्ट्रपति समेत तमाम नेता उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया। वहीं यूपी की राजधानी लखनऊ में भी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसमें राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे। जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह 10 बजे लोकभवन में पूर्व पीएम की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे।

तीन बार संभाला था प्रधानमंत्री का पद

गौरतलब है कि भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी एकमात्र ऐसे नेता थे, जिन्होंने जवाहर लाल नेहरू के बाद प्रधानमंत्री पद तीन बार संभाला है। पूर्व पीएम वाजपेयी का जन्म मध्य प्रदेश के ग्वालियर में 25 दिसंबर, 1924 को हुआ था। देश के लिए उनके योगदान को देखते हुए वाजपेयी जी को साल 2015 में भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। वहीं लंबी बीमारी के बाद 16 अगस्त 2018 को दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया था।

Published on: