नई दिल्ली

डॉन विक्की त्यागी के हत्यारोपी सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या

शादी समारोह में मध्यरात्रि जैसे ही यशपाल मलिक बाहर निकले तो मैरिज के पास ही उन पर दनादन फायरिंग कर दी गई। दो हमलावर भाग गए एक को पकड़ लिया गया।
2 min read
Murder in Bagpat
घटना की जानकारी देते एसपी बागपत सूरज राय

Bagpat Crime पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुख्यात बदमाश विक्की त्यागी की कोर्ट रूम में हत्या कर देने के आरोपी सागर मलिक के पिता की विक्की मैरिज होम के बाहर गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देकर भाग रहे एक हमलावर को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया जबकि इसके दो साथी फरार हो गए। मरने वाला यशपाल मलिक एक साल पहले ही जेल से जमानत पर छूटा था।

गांव की चली आ रही रंजिश मानी जा रही वजह

वर्ष 2015 में पश्चिमी उत्तर उत्तर प्रदेश के कुख्यात बदमाश विक्की त्यागी की मुजफ्फनगर कोर्ट रूम में ही गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। सागर मलिक इस मामले में जेल में हैं। गांव में चली आ रही रंजिश में पूर्व में हुई हत्याओं के आरोपों मे सागर मलिक का पिता यशपाल मलिक भी जेल में था। एक साल पहले ही यशपाल मलिक जमानत पर रिहा होकर आया था। मूल रूप से शामली के बावड़ी का रहने वाला यशपाल मलिक एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए पत्नी के साथ बागपत गया था।

मौके से पकड़ा गया एक हमलावर

बागपत एसपी सूरज रॉय ने बताया कि दोघट थाने पर सूचना मिली कि विक्की मैरिज होम के बाहर एक व्यक्ति को गोली मार दी गई है। मौके पर जाकर की गई पूछताछ में पता चला कि तीन हमलावरों ने यशपाल मलिक पर गोलियां चलाई थी। इनमें से एक को पकड़ लिया गया है जबकि दो अन्य फरार हैं। प्राथमिक पूछताछ में गांव की पुरानी चली आ रही रंजिश इस हत्याकांड के पीछे की वजह मानी जा रही है। यशपाल मलिक की पत्नी की ओर से तहरीर दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

गांव में पुलिस बल तैनात ( Bagpat Crime )

घटनाक्रम को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। इसकी वजह यह है कि इस हत्याकांड के पीछे पुरानी चली आ रही रंजिश को वजह माना जा रहा है। ऐसे में गांव में पीएसी बल तैनात किया गया है।

Updated on:
12 Mar 2026 08:48 am
Published on:
12 Mar 2026 08:46 am
Also Read
View All
DCW New Chief: स्वाति मालीवाल के 2 साल बाद दिल्ली महिला आयोग को मिली नई अध्यक्ष; लता गुप्ता संभालेंगी कमान, 5 नए सदस्य भी नियुक्त

‘पंजाब में कोई पेपर लीक नहीं हुआ, अफवाह फैलाना बंद करे BJP-कांग्रेस’, मोहाली में बोले AAP नेता मनीष सिसोदिया

Dharmendra Pradhan: दो बार ठुकराया इस्तीफा, फिर अचानक ऐसा क्या बदला? धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के पीछे की पूरी इनसाइड स्टोरी

‘देश जवाब मांग रहा है’, छात्रों पर ‘घातक बल’ के इस्तेमाल को लेकर राहुल गांधी ने अमित शाह से मांगा जवाब

NEET UG Paper Leak: छात्रों का आक्रोश, घिरती सरकार और बड़ा सियासी दांव: क्या धर्मेंद्र प्रधान की विदाई के पीछे है BJP की मास्टरस्ट्रैटेजी?