नई दिल्ली

बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा मामले में एक और संदिग्ध गिरफ्तार

बांग्लादेश हिंसा मामले में सुरक्षा एजेंसियों ने दूसरे अहम संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि यह शख्स हिंसा के मुख्य आरोपी इकबाल का साधी है।
2 min read
• •
Updated: 23 Oct 2021, 8:06 PM IST
bangladesh violence, police arrest 2nd suspect in attacks on hindus
bangladesh violence, police arrest 2nd suspect in attacks on hindus

नई दिल्ली। बीते दिनों बांग्लादेश में दुर्गा पूजा के दौरान मंदिरों और हिंदुओ पर हमले हुए थे। इस हिंसा को लेकर बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना की खूब आलोचना हो रही है। वहीं अब इस मामले में सुरक्षा एजेंसियां काफी सक्रिय नजर आ रही हैं। इसी क्रम में आज बांग्लादेश हिंसा मामले में दूसरे संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है। बताया गया कि यह शख्स हिंसा के मुख्य आरोपी इकबाल का साधी है।

आज दो संदिग्ध गिरफ्तार
इस मामले में अपराध रोधी ‘त्वरित कार्रवाई बटालियन’ के अधिकारियों ने कहा कि 17 अक्टूबर को उत्तर पश्चिमी रंगपुर के पीरगंज उप जिले में हिंसा हुई थी। इस मामले में सुरक्षा एजेंसियों ने मुख्य षड्यंत्रकारियों में से एक शैकत मंडल और उसके साथी को शनिवार को ढाका के बाहरी इलाके गाजीपुर से गिरफ्तार किया गया।

हिंदुओं की 70 घर और दुकानें जलाई गईं
अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तार किए गए आरोपी शैकत मंडल ने फेसबुक लाइव में कुछ ऐसी बातें कही थीं, जिससे हिंसा को हवा मिल गई। बताया गया कि मंडल द्वारा 17 अक्टूबर को फेसबुक पर पोस्ट करने के बाद पीरगंज में हिंसा भड़की थी। इस हिंसा में करीब हिन्दुओं की 70 घर और दुकानों को आग के हवाले कर दिया गया था।

बता दें कि मंडल की गिरफ्तारी से एक दिन पहले पुलिस ने 35 वर्षीय इकबाल हुसैन को कॉक्स बाजार इलाके से पकड़ा था। पुलिस का दावा है कि इकबाल इस मामले में प्रमुख संदिग्ध है। फिलहाल हुसैन इस समय सात दिन की पुलिस रिमांड पर है। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने कुमिल्ला में दुर्गा पूजा पंडाल के भीतर कुरान रख दी थी। इस पूरे मामले में अब तक पुलिस ने लगभग 600 लोगों को गिरफ्तार किया है।

गौरतलब है कि बांग्लादेश में हिंदुओं के प्रति हो रही इस हिंसा को लेकर पीएम शेख हसीना की जमकर आलोचना हो रही है। मशहूर लेखक तसलीमा नसरीन ने पीएम पर निशाना साधते हुए कहा कि बांग्लादेश जल रहा है और पीएम जश्न मना रही है। बता दें कि बांग्लादेश में हिंसा के दौरान पीएम हसीना अपने भाई का जन्मदिन मना रहे हैं।

Published on:
Also Read
View All