नई दिल्ली

ग्राहक मर गए तो बैंक कर्मचारी ने अपने रिश्तेदारों के खाते में ट्रांसफर कर दिए 2.3 करोड़ रुपये!

Bank Employee Fraud: सरकारी बैंक की महिला कर्मचारी पर मृत ग्राहकों के खातों से 2.3 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम कथित तौर पर रिश्तेदारों और सहयोगियों के खातों में ट्रांसफर करने का आरोप है। बैंक ने कर्मचारी को निलंबित कर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
2 min read
• •
Updated: 19 Nov 2026, 1:12 PM IST
delhi Bank Employee Fraud
ग्राहक के मरने के बाद बैंक कर्मचारी ने किया फ्रॉड, प्रतीकात्मक फोटो, सोर्स- AI

Bank Scam: देश की राजधानी दिल्ली में एक महिला बैंककर्मी ने ऐसा कारनामा किया है, जिसका खुलासा होने के बाद सभी लोग हैरान रह गए हैं। दरअसल, सरकारी बैंक की कर्मचारी पर आरोप लगा है कि उसने मृत ग्राहकों के खातों में सेंध लगाकर 2.3 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम अपने माता-पिता और रिश्तेदारों समेत अन्य सहयोगियों से जुड़े खातों में ट्रांसफर किया है। फिलहाल इस मामले में महिला कर्मचारी को निलंबित कर दिया है और उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपित महिला के खिलाफ बैंक के एक मुख्य प्रबंधक ने शिकायत की है। शिकायतकर्ता के मुताबिक महिला कर्मचारी की पोस्टिंग 23 जून 2023 से 15 अप्रैल 2026 तक केंद्रीय सरकारी अस्पताल स्थित बैंक की शाखा में थी। इसके बाद उसका तबादला दूसरी शाखा में कर दिया गया, जहां उसने 16 अप्रैल से 6 जुलाई तक काम किया। 7 जुलाई को उसे क्षेत्रीय कार्यालय भेजा गया और अगले ही दिन यानी 8 जुलाई से निलंबित कर दिया गया।

मृत ग्राहकों के खातों को बनाया निशाना

शिकायत के अनुसार, मामले का खुलासा 6 जुलाई को उस समय हुआ जब एक व्यक्ति खुद को मृत खाताधारक का कानूनी वारिस बताते हुए बैंक पहुंचा और खाते से जुड़ी जानकारी मांगने लगा। हालांकि, वह जरूरी दस्तावेज पेश नहीं कर सका, इसलिए बैंक अधिकारियों ने उसे जानकारी देने से इनकार कर दिया। इसके बाद बैंक अधिकारियों ने मृत ग्राहक के खाते की जांच की तो उन्हें कुछ संदिग्ध लेनदेन और अनधिकृत गतिविधियां नजर आईं। शुरुआती जांच में आरोप है कि महिला कर्मचारी ने कुछ निष्क्रिय खातों को बिना अनुमति संचालित किया और उन्हें बंद कराकर उनमें मौजूद रकम को अपने माता-पिता और अन्य सहयोगियों से जुड़े खातों में ट्रांसफर कर दिया।

कई खातों में पहुंचाई गई रकम

बैंक की शिकायत में कई संदिग्ध लेनदेन का उल्लेख किया गया है। आरोप है कि करीब 34.3 लाख रुपये 50 अलग-अलग एंट्री के जरिए एक खाते में ट्रांसफर किए गए। वहीं करीब 18.9 लाख रुपये तीन लेनदेन के जरिए दूसरे खाते में भेजे गए। इसके अलावा करीब 19.9 लाख रुपये और 26.6 लाख रुपये दो अन्य खातों में क्रमश: आठ और 13 लेनदेन के जरिए ट्रांसफर किए जाने का आरोप है। करीब 78,579 रुपये एक अन्य बैंक के जरिए एक मध्यवर्ती खाते में भेजे गए, जबकि करीब 33.1 लाख रुपये 14 अलग-अलग एंट्री के माध्यम से कई फिक्स्ड डिपॉजिट और अन्य खातों में ट्रांसफर किए गए।

बैंक ने लगाए गंभीर आरोप

बैंक का आरोप है कि महिला कर्मचारी ने जानबूझकर मृत ग्राहकों के खातों को निशाना बनाया और अपने आधिकारिक अधिकारों का कथित तौर पर दुरुपयोग करते हुए उन खातों को संचालित और बंद किया। शिकायत में यह भी कहा गया है कि संदिग्ध लेनदेन को छिपाने की कोशिश की गई। बैंक के मुताबिक, महिला कर्मचारी ने एक लिखित बयान में कथित तौर पर इन अनधिकृत लेनदेन को किए जाने की बात स्वीकार की है। फिलहाल बैंक ने उसे निलंबित कर दिया है और मामले की जांच पुलिस को सौंप दी गई है।

Updated on:
19 Nov 2026, 1:12 PM IST
Published on:
Also Read
View All
सोनिया की किताब से सावरकर तक, बालासाहेब की तस्वीर पर क्यों घिरे शिवसेना नेता? आठवले ने दी सफाई

दिल्ली में तेज रफ्तार कार ने मचाई तबाही, ऑटो को टक्कर मारने के बाद 6 और लोगों को रौंदा, दो की मौत

सोनिया गांधी की किताब के विरोध में बालासाहेब ठाकरे की तस्वीर का अपमान, सुप्रिया श्रीनेत ने शिंदे के नेताओं को बताया अज्ञानी

‘KBC में पैंट की बेल्ट टूटी तो नाड़ा बांधकर बचाया’, अमिताभ बच्चन की पोस्ट पर CJP का तंज- ‘इतना डर क्यों?’

एनआईए ने किया खालिस्तान ज़िंदाबाद फोर्स के समर्थक सुरिंदर सिंह को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार, अमेरिका से लाया गया था भारत