19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Delhi / New Delhi / सोनिया की किताब से सावरकर तक, बालासाहेब की तस्वीर पर क्यों घिरे शिवसेना नेता? आठवले ने दी सफाई

सोनिया की किताब से सावरकर तक, बालासाहेब की तस्वीर पर क्यों घिरे शिवसेना नेता? आठवले ने दी सफाई

Ramdas Athawale Latest Statement: सोनिया गांधी की किताब में वीर सावरकर पर लिखी बातों को लेकर शिवसेना ने विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान बालासाहेब ठाकरे की तस्वीर को लेकर विवाद हुआ। केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने इस पर सफाई दी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Imran Sheikh

•

Updated: 19 Nov 2026, 12:13 PM IST

Maharashtra Politics

मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान किताब के पन्ने फाड़ते शिवसेना नेता और केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले। (फोटो सोर्स-IANS)

Shiv Sena Controversy: कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की किताब को लेकर शुरू हुआ विवाद अब महाराष्ट्र की राजनीति में भी गरमा गया है। किताब में वीर सावरकर को लेकर लिखी गई बातों के विरोध में एकनाथ शिंदे गुट की ओर से शिवसेना के नेताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान किताब के पन्ने फाड़े गए। इसी बीच बालासाहेब ठाकरे की तस्वीर को लेकर भी विवाद खड़ा हो गया। केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने इस मामले पर सफाई देते हुए कहा कि तस्वीर गलती से फटी थी। किसी का भी बालासाहेब का अपमान करने का इरादा नहीं था।

सावरकर पर लिखी बातों से नाराज शिवसेना

दरअसल, सोनिया गांधी की किताब Belonging: A Journey of Love में वीर सावरकर को लेकर की गई टिप्पणियों पर शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) ने नाराजगी जताई। पार्टी नेताओं का कहना है कि किताब में सावरकर के बारे में गलत बातें लिखी गई हैं। इसी के विरोध में मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान किताब के कुछ पन्ने फाड़े गए।

इस प्रदर्शन के दौरान बालासाहेब ठाकरे की तस्वीर को लेकर भी विवाद हो गया। तस्वीर का एक हिस्सा फटने की बात सामने आने के बाद शिवसेना नेताओं पर सवाल उठने लगे। हालांकि, शिवसेना नेता शाइना एनसी ने दावा किया कि उन्होंने बालासाहेब की नहीं, बल्कि कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर की तस्वीर फाड़ी थी।

आठवले बोले- बालासाहेब का अपमान करने का इरादा नहीं

केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने कहा कि वीर सावरकर ने पोर्ट ब्लेयर की सेल्युलर जेल में कई साल बिताए थे। ऐसे में किताब में उनके बारे में की गई टिप्पणियां गलत हैं। बालासाहेब ठाकरे की तस्वीर को लेकर उन्होंने कहा कि वह गलती से फटी थी। ऐसा करने का किसी का इरादा नहीं था और इस पर अफसोस जताया जाएगा।

आठवले ने कहा कि एकनाथ शिंदे बालासाहेब ठाकरे के नाम पर शिवसेना चला रहे हैं और उनका बालासाहेब के प्रति पूरा सम्मान है। इसलिए इस मामले को बेवजह राजनीतिक रंग नहीं देना चाहिए।

राहुल गांधी के बयानों पर भी साधा निशाना

आठवले ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के विदेश में दिए बयानों की भी आलोचना की। उन्होंने कहा कि विदेश जाकर भारत को गैर-लोकतांत्रिक बताना देश का अपमान है। आठवले के मुताबिक, भारत का लोकतंत्र मजबूत है और बाबा साहेब आंबेडकर का बनाया संविधान भी पूरी तरह मजबूत है।

सोनिया गांधी की किताब में सावरकर पर लिखी बातों से शुरू हुआ विवाद अब बालासाहेब ठाकरे की तस्वीर और राहुल गांधी के बयानों तक पहुंच गया है।