नई दिल्ली

भावना शर्मा ने रखा रोजा! थाने पहुंच गया मामला, हंगामा

एक महिला का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में महिला अपना नाम भावना शर्मा बता रही है और रोजा रखने की बात कह रही है। इसी को लेकर कुछ लोगों ने आपत्ति जताते हुए चिलकाना थाने में तहरीर दी है।

less than 1 minute read
प्रतीकात्मक फोटो

Viral Video सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ तो हिंदू संगठन सहारनपुर के थाना चिलकाना पहुंच गए। इन्होंने वीडियो में दिखाई दे रही महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस को तहरीर दी। तहरीर में हिंदू संगठन के लोगों ने कहा कि महिला अपना नाम भावना शर्मा बता ही है और रोजा रखने की बात कहते हुए अन्य हिंदू महिलाओं से भी रोजा रखने की अपील कर रही है।

ये भी पढ़ें

शादी का झांसा देकर 9वी की छात्रा से दुष्कर्म! दसवी के छात्र समेत कई पर FIR

ये है पूरा मामला ( Viral Video )

गो-रक्षा दल चिलकाना के नगर अध्यक्ष कृष्ण सैनी के साथ अन्य कार्यकर्ता चिलकाना पहुंचते हैं। ये लोग पुलिस को बताते हैं कि एक महिला जो अपना नाम भावना शर्मा बताती है उसकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इन्होंने पुलिस को बताया कि महिला की मांग में सिंदूर भी है इससे पता चलता है कि वह हिंदू है लेकिन रोजा रखने की बात कह रही है। बताया कि आपत्ति सिर्फ इस बात को लेकर नहीं है बल्कि आपत्ति इस बात को लेकर है कि महिला अन्य महिलाओं से भी रोजा रखने की अपील कर रही है। आरोप लगाए कि महिला धर्म परिवर्तन कराना चाह रही है। यह आरोप लगाते हुए इन्होंने थाने में तहरीर दी। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। महिला से बात की जाएगी। धर्म परिवर्तन के आरोप लगाए जा रहे हैं अगर आरोप सही पाए जाते हैं तो कार्रवाई की जाएगी।

वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं ( Viral Video )

यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है लेकिन पत्रिका इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। पुलिस का कहना है कि आरोपों के अनुसार पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Published on:
08 Mar 2026 09:17 am
Also Read
View All

अगली खबर