10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कागजों में कृषि भूमि दिखाकर कर रहे थे प्लाटिंग, अब भरना पड़ेगा तीन करोड़ जुर्माना

सहारनपुर में 27 ऐसे मामलों में फाइन लगाया गया है जिनमें कृषि भूमि दिखाकर प्लाटिंग की जा रही थी।

2 min read
Google source verification
Court ORder

फाइल फोटो: पत्रिका

Court Order कागजों में कृषि भूमि दिखाकर मौके पर प्लाटिंग करने वाले कथित भूमाफियाओं पर सहारनपुर जिलाधिकारी की अदालत से कड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी की अदालत से एसे 27 मामलों में 3.32 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है। अब इन लोगों से यह रिकवरी की जाएगी। जिलाधिकारी की इस कार्रवाई से उन लोगों में हड़कंप मचा हुआ है जो गलत तरीके से भूमि का इस्तेमाल करके सरकार को राजस्व का चूना लगाते हैं।

अलग-अलग तहसीलों के हैं मामले

जिलाधिकारी मनीष बंसल की अदालत में हरोड़ा तहसील से जुड़े सात मामलों की सुनवाई चल रही थी। ये सभी ऐसे मामले थे जिनमें जमीन को कृषि कार्य के लिए दर्शाकर बैनामा कराया गया था लेकिन जब जांच की गई तो मौके पर प्लाटिंग की जा रही थी। इसी तरह से ग्राम शेखपुरा के तीन मामले थे। बेहट तहसील क्षेत्र के भी तीन मामले ऐसे ही सामने आए थे। इनके अलावा मुजफ्फराबाद ब्लाक क्षेत्र के भी कुछ मामले थे जिनमें जमीन का उपयोग बदला हुआ था। जिलाधिकारी की अदालत में ऐसे 27 मामले चल रहे थे। इन सभी मामलों में दोनों पक्षों सुनने के बाद जिलाधिकारी ने 3.37 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है।

कार्रवाई से भूमाफियाओं में मचा हड़कंप

यह सारी रकम अब वसूली जाएगी इसके लिए तहसीलों के निर्देशित किया गया है। जिलाधिकारी की अदालत से हुई इस कार्रवाई से अब उन लोगों को भी पसीने छूट रहे हैं जिन्होंने पहले से इस तरह की चोरी की है या फिर करने की सोच रहे हैं। यह पूरी रकम अब इन लोगों से वसूली जाएगी। इस दौरान यह भी कहा गया है कि यदि किसी के पास ऐसी जानकारी है कि गलत तरीके से बैनामे करवाए गए हैं या फिर राजस्व की चोरी की गई है तो उनकी शिकायत भी कर सकते हैं ताकि ऐसे मामले की जांच की जा सके।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग