10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गुरुग्राम में सात मजदूरों की मौत, 60 फुट गहरे बेसमेंट में 10 लोगों के दबे होने की खबर, निर्माणाधीन सोसाइटी की मिट्टी ढही

गुरुग्राम में सोमवार रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां एक निर्माणाधीन सोसाइटी की दीवार ढहने से कई मजदूर मलबे में दब गए। हादसे में सात मजदूरों की मौत हो गई

2 min read
Google source verification
Seven labourers died in Gurugram

Gurugram: हरियाणा के गुरुग्राम में सोमवार रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां एक निर्माणाधीन सोसाइटी की दीवार ढहने से कई मजदूर मलबे में दब गए। हादसे में सात मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं। यह घटना बिलासपुर थाना क्षेत्र के सिधरावली इलाके में स्थित Signature Global की निर्माणाधीन परियोजना में हुई, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार, इस घटना में घायल सभी मजदूरों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। फिलहाल मौके पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें मौजूद हैं। वहीं कुछ रिपोर्ट्स में इस घटना में पांच मजदूरों की मौत होने की बात भी सामने आई है। आशंका जताई जा रही है कि करीब दस लोग अभी भी मलबे के नीचे दबे हो सकते हैं। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और राहत-बचाव कार्य के साथ पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं। फिलहाल हादसे की असली वजह सामने नहीं आई है और पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि यह दुर्घटना सोमवार रात को हुई।

इस हादसे को लेकर जिला अस्पताल के डॉक्टर सोमप्रकाश ने बताया कि हादसे के बाद कई घायलों को अस्पताल लाया गया था। उनके अनुसार, शुरुआत में चार लोगों को समय रहते बचा लिया गया, लेकिन बाद में जो मजदूर लाए गए उनकी हालत बेहद गंभीर थी। डॉक्टरों की टीम ने उन्हें सीपीआर और अन्य आपातकालीन उपचार देने की पूरी कोशिश की, लेकिन लंबे समय तक मिट्टी में दबे रहने के कारण सात लोगों की जान नहीं बचाई जा सकी। उन्होंने बताया कि कुल 11 लोगों को अस्पताल लाया गया था, जिनमें से चार का अभी भी इलाज चल रहा है।