9 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Women’s Day पर HEE Foundation की विशेष पहल, झुग्गी-बस्तियों में चलाया गया जागरूकता अभियान

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 'ही फाउंडेशन' ने दिल्ली-एनसीआर की वंचित महिलाओं के लिए स्वच्छता एवं शिक्षा अभियान चलाया। सेनेटरी पैड वितरण और पर्यावरण संदेश के जरिए संस्था ने समाज की बेटियों को सशक्त व जागरूक बनाने का एक सराहनीय और महत्वपूर्ण प्रयास किया।

2 min read
Google source verification
HEE Foundation launched an awareness campaign in slums on On Womens Day 2026

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर फाउंडेशन द्वारा दिल्ली-एनसीआर में एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत झुग्गी-झोपड़ियों, ट्रैफिक सिग्नल और निर्माण स्थलों पर रहने वाली महिलाओं और किशोरियों को मासिक धर्म के समय स्वच्छता और सुरक्षा के बारे में जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और बच्चियों को सेनेटरी पैड बांटे और उन्हें यह भी बताया गया कि भविष्य में जरूरत पड़ने पर वह ही फाउंडेशन से संपर्क कर मुफ्त में सेनेटरी पैड और जरूरी जानकारी प्राप्त कर सकती हैं।

इस अभियान में “आपकी अपनी पहचान भारतीय शक्ति संगठन” और ऑरा आरिनी फाउंडेशन ने सपोर्टिंग पार्टनर के रूप में सहयोग दिया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रही कई महिलाओं ने भी भाग लिया। जिसमें सोनिका सिंह, प्रियंका चौहान, खुशबू झा, याशिका मित्तल और रेखा गुप्ता मुख्य रही।

वहीं, इस अवसर पर उन्हें पौधे भेंट कर सम्मानित किया गया, ताकि समाज में उनके योगदान के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया जा सके। कार्यक्रम के दौरान बच्चियों को शिक्षा के महत्व के बारे में भी प्रेरित किया गया। फाउंडेशन का उद्देश्य समाज के वंचित वर्ग की महिलाओं और बेटियों को स्वास्थ्य, शिक्षा और स्वच्छता के प्रति जागरूक बनाना है।

महिला दिवस के अवसर पर आयोजित यह अभियान न केवल जागरूकता फैलाने में सफल रहा, बल्कि जरूरतमंद महिलाओं तक जरूरी संसाधन पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ। इस दौरान कार्यक्रम में "ही फाउंडेशन" टीम के सदस्य— प्रखर वार्ष्णेय, ब्रह्मानंद झा, दुर्गा प्रसाद, प्रशांत यादव, विकास थापा, राहुल प्रकाश एवं अन्य सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।