9 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘दिल्ली का चुनाव रद्द हो…’ AAP नेता संजय सिंह ने संसद में दिया नोटिस, कहा- झूठा मुकदमा लगाकर बदनाम किया गया

Sanjay Singh: दिल्ली शराब घोटाले के मामले में आरोप मुक्त होने के बाद AAP और बीजेपी के बीच सियासी टकराव तेज हो गया है। AAP नेता और राज्यसभा सांसद Sanjay Singh ने संसद में नोटिस देकर दिल्ली चुनाव रद्द करने की मांग की है।

2 min read
Google source verification
AAP leader Sanjay Singh demanded cancellation of Delhi elections

Sanjay Singh:दिल्ली शराब घोटाले का मामला इन दिनों सुर्खियों में है। इस मामले में आरोप मुक्त होने के बाद से आम आदमी पार्टी के नेता लगातार भाजपा को कोसते हुए नजर आ रहे हैं। अब AAP नेता और राज्य सभा सांसद संजय सिंह ने सीधा दिल्ली का चुनाव रद्द करने की मांग कर दी है। इसके लिए उन्होंने बकायदा संसद को नोटिस भी दिया है। संजय का आरोप है कि उनकी पार्टी के नेताओं पर झूठा आरोप लगाकर पहले उनकी छवि को खराब किया गया, फिर साजिश के तहत चुनाव में हराया गया है।

आपको बता दें कि संजय सिंह ने एक्स पर नोटिस पोस्ट किया और आरोप लगाया कि लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई सरकार को झूठे मुकदमों के जरिए बदनाम किया गया और साजिश के तहत चुनाव प्रभावित किए गए। उन्होंने कहा कि केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, समेत आम आदमी पार्टी के कई नेताओं को अवैध तरीके से गिरफ्तार किया गया, जिसके चलते चुनावी प्रक्रिया पर असर पड़ा और पार्टी को नुकसान हुआ।

CBI पहुंची हाईकोर्ट

नीचली कोर्ट से बरी होने के बाद भी आम आदमी पार्टी के नेताओं पर तलवार लटकी हुई है। दरअसल, हाईकोर्ट में सोमवार को आबकारी नीति मामले को लेकर सुनवाई हुई। इस दौरान निचली अदालत के फैसले को चुनौती दी गई और सीबीआई की तरफ से अदालत से तीन मांगें की गईं, जिन्हें कोर्ट ने स्वीकार कर लिया। एजेंसी का कहना है कि निचली अदालत के फैसले के कुछ हिस्से तथ्यात्मक रूप से सही नहीं हैं। सुनवाई के दौरान सीबीआई की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि यह फैसला आपराधिक कानून की तय प्रक्रिया के खिलाफ लगता है।

सबूत मिटा दिया गया-CBI

वहीं, सीबीआई की तरफ से यह भी कहा गया कि इस मामले में सबूत मिटाने के कई उदाहरण रिकॉर्ड पर पेश किए गए हैं। अब बताया जा रहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत अन्य आरोपियों की उम्मीदों को भी बड़ा झटका लगा है। फिलहाल कोर्ट ने इस मामले में अगली सुनवाई के लिए 16 मार्च की तारीख तय की है।