10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

12 राउंड गोलियां…जबरदस्त पीछा और काम तमाम! पुलिस और बवाना के शूटर के बीच मुठभेड़, ऐसे पकड़े गए उद्यमी के हत्यारे

Delhi Crime News: दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद मोहम्मद इरफान और ऐश्वर्य पांडेय को गिरफ्तार कर लिया गया है। ये दोनों आरोपी बवाना के एक उद्यमी की हत्या के मामले में फरार चल रहे थे।

2 min read
Google source verification
Delhi Crime News shahbad dairy encounter bawana murder accused mohammad irfan aishwarya pandey arrested

Delhi Crime News:दिल्ली की रात वैसे तो कभी सोती नहीं, लेकिन सोमवार की वह रात शाहबाद डेरी के इलाके में कुछ ज्यादा ही भारी थी। सन्नाटे को चीरती हुई पुलिस की गाड़ियां एक मिशन पर थीं। निशाने पर थे दो ऐसे शिकारी, जिन्होंने बवाना के एक उद्यमी का कत्ल कर कानून को चुनौती दी थी। मोहम्मद इरफान और ऐश्वर्य पांडेय।

जाल बिछा और फिर किया पीछा

पुलिस को पुख्ता खबर थी कि उद्यमी की जान लेने वाले ये दोनों आरोपी इसी इलाके के आसपास छिपे हैं। दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने घेराबंदी शुरू की। जैसे ही अंधेरे में दो साये नजर आए, पुलिस ने ललकारा सरेंडर कर दो, चारों तरफ से घिर चुके हो। लेकिन खौफ और खून के नशे में चूर इरफान और ऐश्वर्य ने रुकने के बजाय अपनी पिस्टल निकाल ली। उन्हें लगा कि अंधेरे का फायदा उठाकर वे पुलिस के चक्रव्यूह को तोड़ देंगे।

12 राउंड गोलियां और बुलेटप्रूफ जैकेट का करिश्मा

अगले ही पल, शाहबाद डेरी की गलियां गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठीं। बदमाशों ने पुलिस को देखते ही सीधी फायरिंग शुरू कर दी। आमने-सामने की इस जंग में करीब 11 से 12 राउंड गोलियां चलीं। बदमाशों की एक गोली सीधे एक पुलिस जवान के सीने पर लगी। लेकिन गोली बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी और जवान बाल-बाल बच गया। अब बारी पुलिस के करारे जवाब की थी।

घुटनों पर आए शिकारी

पुलिस की जवाबी कार्रवाई सटीक थी। भाग रहे बदमाशों के पैरों को निशाना बनाया गया। ठां-ठां की आवाज के साथ ही इरफान और ऐश्वर्य जमीन पर गिर पड़े। पैरों में गोली लगते ही उनका भागने का गुरूर मिट्टी में मिल गया। जो अपराधी कुछ देर पहले तक मौत बांट रहे थे, अब वे दर्द से कराह रहे थे।

अस्पताल से जेल तक का सफर

पुलिस ने फौरन दोनों को काबू में किया और लहूलुहान हालत में अस्पताल पहुंचाया। बवाना के उस उद्यमी के परिवार को अब जाकर थोड़ा सुकून मिला होगा, जिसके घर का चिराग इन दोनों ने बुझाया था। दिल्ली पुलिस ने एक बार फिर साफ कर दिया जुर्म की राह चाहे कितनी भी छोटी हो, उसका अंत सलाखों के पीछे ही होता है।