
Arvind Kejriwal:दिल्ली शराब घोटाले में बरी होने के बाद से पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार भाजपा और उनके शीर्ष नेताओं को अपना निशाना बना रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी पर सवाल करते हुए पूछा है कि क्या कारण है कि डोनाल्ड ट्रंप के आगे उनको नतमस्तक होना पड़ रहा है।
आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मंत्रालय के एक ट्वीट का जवाब देते हुए कहा कि देशभर में शैक्षणिक संस्थानों और अस्पतालों को छोड़कर अन्य सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए एलपीजी गैस की आपूर्ति रोक दी गई है और फिलहाल गैस केवल घरेलू इस्तेमाल के लिए ही उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने आशंका जताई कि आने वाले समय में गैस और तेल की स्थिति और गंभीर हो सकती है। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि आखिर किन मजबूरियों के कारण वह डोनाल्ड ट्रंप के सामने झुक रहे हैं और क्या देश आज उसी का खामियाजा भुगत रहा है। बता दें कि केजरीवाल ने पेट्रोलियम और गैस मंत्रालय की ओर से जारी बयान का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है।
गौरतलब है कि पेट्रोलियम और गैस मंत्रालय की ओर से एक बयान जारी किया गया है, जिसमें लिखा गया है कि वैश्विक परिस्थितियों के कारण ईंधन और एलपीजी की आपूर्ति पर पड़े असर को देखते हुए Ministry of Petroleum and Natural Gas ने तेल रिफाइनरियों को एलपीजी उत्पादन बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। मंत्रालय ने घरेलू उपभोक्ताओं को गैस की आपूर्ति को प्राथमिकता देते हुए सिलेंडर की दो बुकिंग के बीच 25 दिन का अंतराल तय किया है, ताकि जमाखोरी और कालाबाजारी पर रोक लगाई जा सके। वहीं आयातित एलपीजी की आपूर्ति अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थानों जैसे जरूरी गैर-घरेलू क्षेत्रों को प्राथमिकता के आधार पर दी जा रही है। इसके अलावा अन्य व्यावसायिक क्षेत्रों जैसे होटल, रेस्तरां और उद्योगों को एलपीजी आपूर्ति से जुड़े अनुरोधों की समीक्षा के लिए तेल विपणन कंपनियों के तीन कार्यकारी निदेशकों की एक समिति भी गठित की गई है।
Published on:
10 Mar 2026 04:20 pm
बड़ी खबरें
View Allनई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
ट्रेंडिंग
