नई दिल्ली

Bihar Weather Forecast today: बिहार में अगले 24 घंटे भारी बारिश की चेतावनी, इन इलाकों में अलर्ट जारी

Bihar Weather Forecast today मौसम विभाग ने बिहार के कई इलाकों में अगले 24 घंटे तक भारी बारिश की चेतावनी दी है। पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, किशनगंज, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, भोजपुर में गरज के साथ भारी बारिश का पूर्वानुमान हैं।
2 min read
• •
Updated: 28 Aug 2021, 8:28 AM IST
Bihar Weather Forecast today
Bihar Weather Forecast today

नई दिल्ली। Bihar Weather Forecast today. मौसम विभाग ने बिहार के कई इलाकों में अगले 24 घंटे तक भारी बारिश की चेतावनी दी है। जानकारी के मुताबिक उत्तर बिहार के पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, किशनगंज, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, भोजपुर में गरज के साथ भारी बारिश का पूर्वानुमान हैं। इसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। वहीं पटना समेत राज्य के कई हिस्सों में अगले तीन दिनों तक आकाश में बादल छाए रहने के साथ हल्के से मध्यम स्तर की बारिश का पूर्वानुमान है।

इन इलाकों में हुई बारिश

बता दें कि बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश हुई। जिसमें पश्चिमी चंपारण के वाल्मीकि नगर में 160.3 मिमी, सुपौल के निर्मली में 131.5 मिमी, सुपौल के बसुआ में 127.6 मिमी, पश्चिमी चंपारण के गौनाहा में 107.4 मिमी, मधुबनी के फुलपरास में 100.4 मिमी, पटना में 0.4 मिमी, गया में 42.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं प्रदेश में मानसून सीजन के दौरान 900.6 मिमी बारिश दर्ज हुई जो सामान्य से 17 फीसद अधिक है।

लोगों की बढ़ी मुश्किलें

इसके साथ ही कई इलाकों में बारिश ने लोगों की परेशानी को बढ़ा दिया है। बता दें कि बिहार के कई हिस्से अभी बाढ़ से जूझ रहे हैं। बाढ़ के चलते कई इलाकों का मुख्य मार्ग से संपर्क टूट गया है। इससे लोगों को खासा परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं कई इलाके ऐसे हैं जहां घरों में पानी घुसने की वजह से लोगों को शौच जाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

अधिकतम 30 रहेगा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार बिहार के कई इलाकों में अगले 24 घंटों तक भारी बारिश होने की बात कही है। इसके साथ ही राज्य के कई इलाकों में अलर्ट भी जारी किया गया है। बताया गया कि राज्य में लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी, आज राज्य में अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहने का अनुमान है।

Published on: