नई दिल्ली

Bihar Weather Forecast Today: गोपालगंज और चम्पारण में हो सकती है बारिश, जानिए आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम

Bihar Weather Forecast Today. उत्तर बिहार के कई जिलों में अगले कुछ दिनों तक रुक-रुक कर बारिश होगी। इस दौरान 12 से 20 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा भी चलेगी। इसके साथ ही उत्तर बिहार के जिलों में हल्के से मध्यम बादल छाए रह सकते हैं।
2 min read
• •
Updated: 2 Sep 2021, 9:50 AM IST
Bihar Weather Forecast Today
Bihar Weather Forecast Today

नई दिल्ली। Bihar Weather Forecast Today. बिहार में मौसम (Bihar Weather) का बदलाव लगातार जारी है। मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर बिहार के कई जिलों में अगले कुछ दिनों तक रुक-रुक कर बारिश होगी। इस दौरान 12 से 20 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा भी चलेगी। इसके साथ ही उत्तर बिहार (cloud in bihar) के जिलों में हल्के से मध्यम बादल छाए रह सकते हैं।

इन जिलों में होगी बूंदा-बांदी

विभाग का कहना है कि बेगूसराय (begusaray weather), वैशाली (vaishali weather), सारण, सिवान, दरभंगा (darbhanga weather) तथा मुजफ्फरपुर में आमतौर पर मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि एक-दो स्थानों पर छिटपुट वर्षा हो सकती है। अन्य जिलों जैसे समस्तीपुर, गोपालगंज (gopalganj weather) , मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर, पूर्वी तथा पश्चिमी चम्पारण में कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है। इस दौरान कुछ स्थानों पर मध्यम वर्षा भी होने की संभावना है।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में संकट बरकरार

बता दें कि उत्तर बिहार (Bihar Weather)में कड़ी धूप के बीच बुधवार को नदियों के जलस्तर में उतार -चढ़ाव जारी है। इसके चलते बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में संकट बरकरार है। पश्चिम चंपारण में गंडक और पहाड़ी नदियों के जलस्तर में कमी आने के बाद कटाव तेज हो गया है। वहीं बगहा अनुमंडल क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित लोग बांधों पर रहने को मजबूर हैं। गंडक बराज से शाम तक 2.6 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। पूर्वी चंपारण के सुगौली और बंजरिया प्रखंड क्षेत्र में स्थिति जस की तस बनी हुई है।

बढ़े जलस्तर से ट्रेनों का परिचालन हुआ प्रभावित

बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर बढऩे से दरभंगा-समस्तीपुर रेलखंड के थलवारा-हायाघाट के मध्य पुल संख्या 16 पर दूसरे दिन भी परिचालन बंद रहा। सात जोड़ी ट्रेनों का परिचालन रद्द रहा। छहजोड़ी ट्रेनों का अलग-अलग स्टेशनों पर आंशिक समापन किया गया था। जबकि, 14 ट्रेनों का परिचालन मार्ग परिवर्तित कर किया जा रहा है।

Updated on:
2 Sep 2021, 9:50 AM IST
Published on: