नई दिल्ली

Bihar Weather Forecast Today: बिहार में मानसून हुआ कमजोर फिर भी इन इलाकों में बारिश का अलर्ट

Bihar Weather Forecast Today. बीते कई दिनों से हो रही लगातार बारिश (rain in bihar) के चलते बाढ़ (flood in bihar) से जूझ रहे बिहार को अब कुछ राहत मिलती नजर आ रही है। मौसम विभाग का कहना है कि राज्य में जून के पहले हफ्ते से ही सक्रिय हुआ मानसून (monsoon in bihar) फिलहाल थोड़ा कमजोर हो गया है।
2 min read
• •
Updated: 4 Sep 2021, 10:36 AM IST
Bihar Weather Forecast Today.
Bihar Weather Forecast Today.

नई दिल्ली। Bihar Weather Forecast Today. बीते कई दिनों से हो रही लगातार बारिश (rain in bihar) के चलते बाढ़ (flood in bihar) से जूझ रहे बिहार को अब कुछ राहत मिलती नजर आ रही है। मौसम विभाग का कहना है कि राज्य में जून के पहले हफ्ते से ही सक्रिय हुआ मानसून (monsoon in bihar) फिलहाल थोड़ा कमजोर हो गया है। इसके बावजूद स्‍थानीय कारणों से राज्‍य के अलग-अलग हिस्‍सों में लगातार हल्की बारिश हो रही है।

इन इलाकों में बारिश की संभावना

पटना के मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले पांच दिनों में उत्‍तर बिहार के कई जिलों में बारिश की संभावना अधिक है। आज पटना (rain in patna) जिले के कुछ हिस्‍सों में हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की बारिश की संभावना जाहिर की गई है। राज्‍य में अगले दो से तीन दिनों तक चेतावनी स्‍तर की बारिश की कोई उम्‍मीद नहीं है।

इन जिलों में बारिश से राहत

इसके साथ ही रविवार और सोमवार को राज्‍य में बारिश के आसार अधिक रहेंगे। सोमवार को खगड़िया, मुंगेर, जमुई, भागलपुर (bhagalpur weather) और बांका में अच्‍छी बारिश के आसार हैं। पटना सहित राज्‍य के अन्‍य जिलों में भी हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की बारिश हो सकती है। मतलब साफ है कि बीते कई दिनों से बारिश और बाढ़ की मार झेल रहे बिहार (bihar weather) को अब कुछ राहत मिलेगी।

गौरतलब है कि आमतौर पर बिहार में मानसून सितंबर के आखिर या अक्‍टूबर की शुरुआत तक सक्रिय रहता है। फिलहाल मानसून की ट्रफ लाइन मध्‍य भारत से गुजर रही है। लगातार बारिश के चलते बिहार में लोगों का जन-जीवन अस्त व्यस्त है। सूबे की ज्यादातर नदियां (river in bihar) उफान पर हैं, इसके साथ ही कई राज्य महीने भर से बाढ़ की विभीषिका से जूझ रहे हैं।

Published on: