नई दिल्ली

Bihar Weather Forecast Today: आज मुजफ्फरपुर, वैशाली और नालंदा में बारिश के साथ वज्रपात का अलर्ट

Bihar Weather Forecast Today. बिहार में महीनों तबाही मचाने के बाद अब राज्य में मानसून (bihar monsoon) कमजोर पड़ गया है। इसके चलते राज्य के अलग-अलग हिस्से में हल्की बारिश (rain in bihar) हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार 6 से 7 सितंबर के बीच बिहार के गंगा से सटे इलाकों में तेज बारिश हो सकती है।
2 min read
• •
Updated: 5 Sep 2021, 11:41 AM IST
Bihar Weather Forecast Today.
Bihar Weather Forecast Today.

नई दिल्ली। Bihar Weather Forecast Today. बिहार में महीनों तबाही मचाने के बाद अब राज्य में मानसून (bihar monsoon) कमजोर पड़ गया है। इसके चलते राज्य के अलग-अलग हिस्से में हल्की बारिश (rain in bihar) हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार 6 से 7 सितंबर के बीच बिहार के गंगा से सटे इलाकों में तेज बारिश हो सकती है। बताया गया कि कुछ इलाकों में स्थानीय कारणों के चलते थोड़ी-बहुत बारिश हो रही है।

इन इलाकों में बारिश के साथ वज्रपात का अलर्ट

इसके साथ ही मौसम विज्ञान विभाग के पटना केंद्र ने रविवार की सुबह बिहार के कुछ हिस्सों में बारिश (heavy rain in bihar) की चेतावनी दी है। बताया गया कि सीतामढ़ी, मधुबनी, अरवल, जहानाबाद, रोहतास, औरंगाबाद, मुजफ्फरपुर, वैशाली और नालंदा जिले के कुछ हिस्‍सों में आज हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की बारिश और वज्रपात (lighting in bihar) हो सकता है। वहीं 9 सितंबर तक बिहार के ज्‍यादातर हिस्‍सों में तेज बारिश के आसार नहीं हैं।

बिहार में हुई औसत से अधिक बारिश

मौसम विभाग ने कहा कि अगले 48 घंटे के अंदर बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया बनने के आसार हैं। इसका असर आसपास के इलाकों में मौसम (bihar weather) में बदलाव के तौर पर देखने को मिलेगा। इसके कारण झारखंड से सटे दक्षिण बिहार के इलाकों में बारिश हो सकती है। गौरतलब है कि राज्‍य में जून से अगस्‍त तक औसत से अधिक बारिश हुई है, हालांकि वर्षापात का वितरण पूरे राज्‍य में एक जैसा नहीं है। राज्य के कुछ जिलों में डेढ़ गुना अधिक तो कुछ में औसत से काफी कम बारिश हुई है। सितंबर महीने में राज्‍य में बारिश की रफ्तार घट गई है।

मानसून के कमजोर पड़ने की खबर से बिहार के लोगों ने राहत की सांस ली है। बता दें कि बारिश और नदियों में बढ़े जलस्तर के चलते बिहार के कई इलाके बाढ़ (flood in bihar) से जूझ रहे हैं। इसके चलते कई इलाकों का संपर्क मुख्य मार्ग से पूरी तरह से टूट चुका है। ऐसे में लोगों को मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Published on: