नई दिल्ली

गुरुग्राम: सेक्टर-28 की इमारत में भीषण आग, रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित बचाई 4 जिंदगियां; बड़ा हादसा टला

Breaking News Gurugram: शुक्रवार दोपहर सेक्टर-28 स्थित एक इमारत में उस वक्त हड़कंप मच गया जब वहां अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरी बिल्डिंग को घेर लिया, जिसमें चार लोग अंदर ही फंस गए।
2 min read
Mar 20, 2026
Breaking News gurugram fire news sector 28 building rescue 4 people safe

Breaking News Gurugram: शुक्रवार दोपहर सेक्टर-28 स्थित एक इमारत में उस वक्त हड़कंप मच गया जब वहां अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरी बिल्डिंग को घेर लिया, जिसमें चार लोग अंदर ही फंस गए। सूचना मिलते ही गुरुग्राम पुलिस, SDRF और फायर ब्रिगेड की टीमों ने मोर्चा संभाला और अपनी जान जोखिम में डालकर धुआं और तपिश के बीच फंसे चारों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। समय रहते चलाए गए इस रेस्क्यू ऑपरेशन की बदौलत एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर 1:30 बजे सूचना मिली थी कि सेक्टर-28 की एक बिल्डिंग में आग लगी है और अंदर कुछ लोग फंसे हुए हैं। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां और स्थानीय पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। धुएं के गुबार और बढ़ती तपिश के बीच फंसे लोगों को निकालना एक बड़ी चुनौती थी।

चारों व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकाल गया

शुक्रवार दोपहर सेक्टर-28 की एक इमारत में लगी भीषण आग पर दमकल विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद पूरी तरह काबू पा लिया है। जैसे ही इमारत में चार लोगों के फंसे होने की खबर मिली, पुलिस टीम, होमगार्ड के जवानों और फायर फाइटर्स ने बिना एक पल गंवाए जान जोखिम में डालकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। धुएं के गुबार और बढ़ती तपिश के बीच जांबाज टीम इमारत के भीतर दाखिल हुई और चारों व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। राहत की बात यह रही कि समय रहते की गई इस कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया और इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

वरिष्ठ अधिकारियों की देखरेख में हुई कार्रवाई

इस पूरे घटनाक्रम और रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी खुद डीसीपी पूर्व द्वारा की गई। मौके पर हरियाणा स्टेट डिजास्टर रिलीफ फोर्स की टीम भी तैनात रही, ताकि कि

Updated on:
20 Mar 2026 03:53 pm
Published on:
20 Mar 2026 03:53 pm
Also Read
View All
दिल्ली लक्ष्मी योजना लॉन्च, महिलाओं के खाते में हर महीने आएंगे 2,500 रूपये, 9 लाख से ज्यादा ने कराया रजिस्ट्रेशन

चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी टेंशन? भारतीय प्राइवेट कंपनियां बनाएंगी 1,500 किमी तक स्ट्राइक रेंज की मिसाइलें

Modi Cabinet Reshuffle: मोदी मंत्रिमंडल विस्तार में बीजेपी के लिए मौके कम, आधी खाली सीटों पर दूसरी पार्टियों का दावा!

सोनम वांगचुक से अलग हुए CJP के रास्ते? ‘इस्तेमाल और साइडलाइन’ की अटकलों पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान

Delhi Race Club: पटियाला हाउस कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली रेस क्लब की याचिका खारिज; लुटियंस दिल्ली परिसर खाली करने का आदेश बरकरार