नई दिल्ली

भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ ने 39.74 लाख रुपये का सोना पकड़ा

-पश्चिम बंगाल के नादिया से सटी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर की जा रही थी सोने की तस्करी

less than 1 minute read

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के नादिया जिले की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सोने की तस्करी के प्रयास को बीएसएफ ने विफल कर दिया । इंटेलिजेंस अलर्ट से मिली सूचना के आधार पर कार्रवाही करते हुए जवानों ने 4 सोने के बिस्कुट जब्त किए। जब तस्कर इस सोने की खेप को तारबंदी के ऊपर से फेंक कर बांग्लादेश से भारत में तस्करी करने की कोशिश कर रहे थे। जब्त किए गए सोने का वजन 554.9 ग्राम है और इसका बाजार मूल्य 39.74 लाख रुपये है।

सीमा चौकी बानपुर, 32 बटालियन बीएसएफ का है। जब बीएसएफ कि खुफिया विभाग को विश्वसनीय सूत्रों से सोना तस्करी कि खबर प्राप्त हुई। जिसके आधार पर जवानों ने संदिग्ध क्षेत्र में गश्त बढ़ा दिया। घात के दौरान, जवानों ने 4 तस्करों के एक समूह की हरकत देखी, जिसमें से 2 तस्कर सोने की खेप के साथ तारबंदी के पास पहुंचने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने घात लगाकर बैठे दल की मौजूदगी को भांफ लिया और जल्दबाजी में सोने को तारबंदी के ऊपर से फेंक कर भागने लगे। लेकिन सोने को खेंप हाथ से फिसल कर वही गिर गई। तस्करों को पकड़ने लिए उनकी ओर दौड़े लेकिन सभी तस्कर भागकर बांग्लादेश में प्रवेश कर गए। इसके बाद इलाके की तलाशी ली गई और एक पैकेट बरामद किए गए। पैकेट खोलने पर, उस में से 4 सोने के बिस्कुट बरामद हुए।

जब्त किए गए सोने के बिस्कुटों को आगे की कानूनी कार्यवाही के लिए कस्टम स्टेशन बानपुर को सौंप दिया गया है।

Updated on:
14 Jun 2024 01:33 pm
Published on:
14 Jun 2024 01:32 pm
Also Read
View All

अगली खबर