नई दिल्ली

अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तस्करी की साज़िश रोकने में सफल बीएसएफ, फेंसेडिल,गांजा, फिशपीन की बड़ी खेप जब्त

- जब्त किये सामान का बाजार मूल्य 11,37,278 रुपए
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Jun 2024, 4:41 PM IST
Feature image

अनुराग मिश्रा

नई दिल्ली। दक्षिण बंगाल सीमान्त की बीएसएफ़ की बटालियनों के जवानो ने पश्चिम बंगाल के जिला उत्तर 24 परगना व मुर्शिदाबाद के सीमावर्ती इलाकों में तस्करी के कई प्रयासों को विफल कर दिया। बीएसएफ़ ने भारत बांग्लादेश सीमा के अलग अलग आउट पोस्ट पर तस्करों पर छापे के दौरान 379 फेंसेडिल, 15 किलो गांजा, 490 स्ट्रिप्स टपेंटाडोल टेबलेट्स व 35 मछली के अण्डों से भरे प्लास्टिक के गुब्बारे जब्त किये। इसके अलावा 310 कीटनाशकों की बोतलें व जहर के 27 पैकेट बांग्लादेश से भारत में तस्करी के दौरान जब्त किये गए। जब्त किये सामान का बाजार मूल्य 11,37,278 रुपए है।

पहली में सीमा चौकी कहारपाड़ा के 73 बटालियन में ड्यूटी करते समय जवानों ने भारत की तरफ से 2 से 3 तस्करों को सिर पर बोरी रख कर सीमा की तरफ बढ़ते देखा। ड्यूटी पर तैनात बीएसएफ पार्टी ने उन्हें रुकने के लिए चुनौती दी। पकड़ने के लिए उनकी तरफ दौड़े । लेकिन बदमाश उनकी चुनौती को नजरअंदाज कर आगे बढ़ते रहे। इसके बाद जवान ने बदमाशों की ओर 1 स्टन ग्रेनेड फेंका, जिससे बदमाश घबरा गए और सामान फेंक कर, अंधेरे और घने केले के बागों का फायदा उठाते हुए वापिस भाग गए। इलाके की तलाशी के दौरान 120 बोतलें फेंसेडिल , 490 स्ट्रिप टेपेंटाडोल टैबलेट बरामद किया।

अन्य घटनाओं में सीमा चौकी तेंतुलबेरिआ, 5 वीं बटालियन व नरसरीपाड़ा, 146 बटालियन के जवानों ने कुल 259 फेंसेडिल जब्त की तथा सीमा चौकी सीएस खली, साहेबखाली 118 बटालियन व गोबरधा, घोजाड़ांगा, 102 बटलियन के जवानों ने कुल 35 मछली के अण्डों से भरे प्लास्टिक के गुब्बारे जब्त किये। सीमा चौकी कहारपाड़ा, 146 बटालियन के जवानों ने 490 स्ट्रिप्स टपेंटाडोल टेबलेट्स की जब्त की। जब्त सामान को संबधित विभाग को आगे की कार्यवाही के लिए सौंप दिया गया है।

Updated on:
15 Jun 2024, 4:41 PM IST
Published on: