बैठक का मुख्य फोकस उत्तर प्रदेश, पंजाब, गोवा, उत्तराखंड और मणिपुर समेत पांच राज्यों के आगामी विधानसभा चुनाव रहे। BJP उत्तर प्रदेश, गोवा, उत्तराखंड और मणिपुर में सत्ता बरकरार रखने की रणनीति पर काम कर रही है, जबकि पंजाब में अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करने की कोशिश में जुटी है। पंजाब में फिलहाल आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार है।