नई दिल्ली

‘एक लाख पुलिसवाले वेरिफाई नहीं कर पा रहे’, पते के पुलिस वेरिफिकेशन पर भड़के CJP नेता सौरभ दास

CJP Saurabh Das: CJP नेता सौरभ दास ने दिल्ली में अपने आवास के पते के पुलिस वेरिफिकेशन को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि करीब एक लाख पुलिसकर्मियों के बावजूद पते का वेरिफिकेशन नहीं हो पा रहा, जबकि जज ने जानकारी लीक न करने का निर्देश दिया है।
2 min read
• •
Updated: 17 Nov 2026, 6:31 PM IST
CJP Saurabh Das
पते के पुलिस वेरिफिकेशन पर भड़के CJP नेता सौरभ दास, फोटो सोर्स- IANS

Delhi Police Verification: दिल्ली में अपने आवास के पते के पुलिस वेरिफिकेशन को लेकर CJP नेता सौरभ दास ने पुलिस व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि दिल्ली में करीब एक लाख पुलिसकर्मी होने के बावजूद उनके पते का वेरिफिकेशन नहीं हो पा रहा है। हालांकि, उन्होंने यह भी बताया कि उनके निवास का पता सत्यापित किया जा चुका है और संबंधित जज ने पुलिस या अदालत की ओर से इस जानकारी को लीक नहीं करने का आदेश दिया है।

पुलिस वेरिफिकेशन को लेकर उठाए सवाल

सौरभ दास ने बताया कि दिल्ली में उनके जिस आवास का पता दर्ज है, उसका पुलिस वेरिफिकेशन किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने उनके पते की जांच की है और इस संबंध में जरूरी प्रक्रिया पूरी की गई है। हालांकि, इस पूरे मामले में अदालत ने उनके पते से जुड़ी जानकारी को सार्वजनिक करने से रोक दिया है। सौरभ दास के मुताबिक, मामले की सुनवाई कर रहे पीठासीन न्यायाधीश ने साफ निर्देश दिया है कि उनके घर का पता या उससे जुड़ी कोई भी जानकारी पुलिस या अदालत की ओर से बाहर नहीं आने दी जाए। उन्होंने कहा कि इस निर्देश का मकसद उनकी निजी जानकारी को सुरक्षित रखना और पते को सार्वजनिक होने से रोकना है।

सौरभ पुलिस वेरिफिकेशन पूरा होने की कही बात

मीडिया से मुखातिब होते हुए कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरभ दास ने ऐलान करते हुए कहा वह दिल्ली में जहां पर रहते हैं उनके पते का पुलिस ने वेरिफिकेशन कर लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस के द्वारा कुछ दस्तावेज मांगे गए थे, जिन्हें सौरभ दास ने जमा किया है।

'जानकारी लीक नहीं होनी चाहिए'

CJP नेता ने कहा कि उनके पते की जानकारी संवेदनशील है और इसे सार्वजनिक किए जाने से बचाने के लिए अदालत ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं। उन्होंने पुलिस वेरिफिकेशन की प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाते हुए व्यवस्था पर नाराजगी जताई। सौरभ दास का यह बयान ऐसे समय आया है जब उनके आवास के पते के सत्यापन को लेकर सवाल किए जा रहे थे। उन्होंने कहा कि पता वेरिफाई होने के बावजूद इसकी जानकारी सार्वजनिक नहीं की जा सकती, क्योंकि अदालत की ओर से इसे गोपनीय रखने का आदेश है।

Updated on:
17 Nov 2026, 6:31 PM IST
Published on: