नई दिल्ली

CJP की मुहिम नाकाम करने गुजरात से भेजा गया शख़्स- प्रवक्ता सौरभ दास का आरोप

CJP protest Saurav Das tweet: CJP प्रवक्ता सौरभ दास ने आरोप लगाया है कि युवा आंदोलन को कमजोर करने के लिए गुजरात से एक शख्स को भेजा गया है। उन्होंने मीडिया चैनल CNN-News18 को भी बिना पुष्टि खबर न चलाने की चेतावनी दी है।
2 min read
CJP protest Saurav Das tweet
CJP की मुहिम नाकाम करने गुजरात से भेजा गया शख़्स, फोटो सोर्स- IANS

CJP movement Gujarat person allegation: छात्रों और युवाओं के अधिकारों के लिए आंदोलन कर रहे संगठन सीजेपी (CJP) के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने एक न्यूज चैनल की कवरेज पर गंभीर सवाल उठाते हुए बड़ा आरोप लगाया है। सौरभ दास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' (ट्विटर) पर पोस्ट कर दावा किया है कि युवा आंदोलन को पटरी से उतारने और कमजोर करने के लिए गुजरात से एक व्यक्ति को विशेष रूप से भेजा गया है।

"गुजरात से भेजा गया व्यक्ति, हमारी टीम का हिस्सा नहीं"

सौरभ दास ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से ट्वीट करते हुए स्पष्ट किया कि जिस व्यक्ति का जिक्र मीडिया रिपोर्ट्स में किया जा रहा है, वह संगठन की मुख्य या बाहरी टीम का हिस्सा नहीं है। इतना ही इसके साथ उन्होंने यह भी अपने ट्वीट में यह भी लिखा कि 'वह गुजरात का रहने वाला व्यक्ति है, जिसे आंदोलन को पटरी से उतारने (derail) के लिए खास तौर पर भेजा गया है। वह न तो हमारी कोर टीम का हिस्सा है और न ही आउटर टीम का।'

"थाली में परोसी गई खबरों पर न चलें"

न्यूज चैनल @CNNnews18 को टैग करते हुए सीजेपी प्रवक्ता ने मीडिया की विश्वसनीयता और तथ्य-जांच पर भी तीखे सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि मीडिया चैनलों को बिना पुष्टि किए खबरें चलाने से बचना चाहिए। सीजेपी प्रवक्ता सौरभ दास ने कहा कि खबर चालाने वाले चैनल को सबसे पहले अपनी खबरों की पुष्टि (verify) करनी चाहिए, न कि मूर्खों की तरह थाली में परोसी गई बातों को सीधे चला देना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने इस छात्र/युवा आंदोलन को बदनाम करने की कोशिशों के खिलाफ सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए लिखा कि 'और इस युवा आंदोलन को बदनाम करने की हिम्मत मत करना! अगर आप चाहें तो इसे एक चेतावनी के रूप में ले सकते हैं।'

आंदोलन को बदनाम करने की साजिश?

सौरभ दास के इस बयान के बाद युवा आंदोलन और मीडिया कवरेज को लेकर नई बहस छिड़ गई है। सीजेपी का आरोप है कि आंदोलन की सफलता और युवाओं की बढ़ती एकजुटता से घबराकर कुछ बाहरी तत्व इसमें घुसपैठ करने और इसे बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Updated on:
13 Aug 2026 07:29 pm
Published on:
13 Aug 2026 07:29 pm