15 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली में खौफनाक वारदात का CCTV आया सामने, युवती को पीटकर चेंजिंग रूम में ले गया आरोपी; फिर हुई हत्या

Motinagar Murder Case: दिल्ली के मोती नगर हत्याकांड में CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें आरोपी सूरज युवती शबनम से मारपीट करता और उसे चेंजिंग रूम की ओर ले जाता दिख रहा है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है और मामले की जांच जारी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Imran Ansari

•

Updated: 15 Nov 2026, 6:41 PM IST

Motinagar Murder Case

दिल्ली में खौफनाक वारदात का CCTV आया सामने, फोटो सोर्स- एक्स ( @sirajnoorani )

Delhi Murder Case: दिल्ली के मोती नगर में युवती शबनम की हत्या के मामले में वारदात से पहले का CCTV फुटेज सामने आया है। वीडियो में एक युवक दुकान के भीतर शबनम के साथ मारपीट करता नजर आ रहा है। फुटेज में युवती खुद को बचाने की कोशिश करती और मदद के लिए चीखती दिखाई देती है। इसके बाद आरोपी उसे खींचते हुए दुकान के चेंजिंग रूम की ओर ले जाता है।

CCTV फुटेज में दिखाई दे रहा है कि आरोपी युवती के साथ लगातार मारपीट करता है। कुछ देर बाद शबनम दुकान के अंदर बैठ जाती है और रोती हुई नजर आती है। इसके बाद आरोपी उसे पकड़कर चेंजिंग रूम तक ले जाता है और अंदर जाने के बाद दरवाजा बंद कर देता है।

पुलिस के मुताबिक, आरोप है कि चेंजिंग रूम के भीतर आरोपी ने धारदार हथियार से शबनम पर हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि, CCTV में चेंजिंग रूम के अंदर की घटना रिकॉर्ड नहीं हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और सामने आए फुटेज को भी जांच का हिस्सा बनाया गया है।

वारदात के बाद मौके से निकल गया था आरोपी

यह घटना शनिवार को मोती नगर इलाके की एक कपड़ों की दुकान में हुई। चेंजिंग रूम में युवती का शव मिलने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की पहचान शबनम के तौर पर हुई है।

मामले में सूरज नाम के युवक पर हत्या का आरोप लगाया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी और शबनम एक-दूसरे को पहले से जानते थे। परिजनों के मुताबिक, दोनों के बीच पहले से विवाद चल रहा था और आरोपी द्वारा शबनम के साथ मारपीट किए जाने की बात भी सामने आई है।

परिवार ने लगाया पहले से साजिश की तैयारी का आरोप

शबनम के परिजनों ने आरोप लगाया है कि सूरज पूरी तैयारी के साथ दुकान पर पहुंचा था। परिवार का दावा है कि आरोपी अपने साथ धारदार हथियार लेकर आया था और बातचीत के बहाने शबनम को चेंजिंग रूम की तरफ ले गया।

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने उसे पकड़ लिया है और उसकी गिरफ्तारी की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस अब हत्या की वजह, दोनों के बीच हुए विवाद और वारदात की पूरी परिस्थितियों की जांच कर रही है।