नई दिल्ली

कांग्रेस की पीएम मोदी को सलाह, अहंकार छोड़ वापस लीजिए तीनों काले कानून

उपचुनाव के नतीजों का जिक्र करते हुए कांग्रेस ने पीएम मोदी को कृषि कानून वापस लेने की सलाह दी है। कांग्रेस का कहना है कि अब पीएम मोदी को अहंकार छोड़ देना चाहिए।

2 min read
Nov 02, 2021
Congress gives a advice to PM Modi over by election results

नई दिल्ली। लोकसभा की तीन और विधानसभा की 29 सीटों पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने बीजेपी को कड़ी टक्कर दी है। इन चुनावी नतीजों का जिक्र करते हुए कांग्रेस ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है। कांग्रेस का कहना है कि अब पीएम मोदी को अहंकार छोड़कर तीनों काले कानून वापस ले लेना चाहिए। इसके साथ ही सरकार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लूट को तुरंत बंद कर देना चाहिए। अगर केंद्र सरकार ने अब भी अपना अहंकार नहीं छोड़ा तो जनता उन्हें अस्वीकार कर देगी।

नतीजों से समझ आया जनता का मूड
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्विटर पर लिखा कि तीन लोकसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा को दो पर हार मिली है। विधानसभा उपचुनावों में भाजपा उन अधिकतर सीटों पर हारी है जहां कांग्रेस से सीधा मुकाबला था। हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, कर्नाटक और महाराष्ट्र इसके प्रमाण हैं। कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट और तीनों विधानसभा सीटों पर विजय हासिल की है। अब केंद्र को समझ में आ गया होगा कि जनता क्या चाहती है।

इसके साथ ही कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि जनता की पीड़ा का तिरस्कार करना नुकसानदायक है। वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी उपचुनावों में बेहतर प्रदर्शन के लिए पार्टी के कार्यकर्ताओं की प्रशंसा की। राहुल गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमें ऐसे ही 'घृणा के खिलाफ' बिना डर के काम करते रहना है। यह कांग्रेस के लिए हर जीत हमारे कार्यकर्ताओं की जीत है।

अगर चुनावी नतीजों की बात करें तो 3 लोकसभा और 13 राज्यों की 29 विधानसभा सीटों पर हुए मतदान की बुधवार को मतगणना हुई, जिसमें NDA ने 15 सीटों पर कब्जा जमाया है। वहीं, पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस ने परचम लहराया और राजस्थान-हिमाचल में कांग्रेस ने क्लीन स्वीप किया है। विधानसभा की आठ सीटें कांग्रेस ने जीती हैं और टीएमसी के खाते में चार सीटें गई हैं। इसके साथ ही आंध्र प्रदेश की एक सीट पर वाईएसआरसीपी और हरियाणा की एक सीट पर इनेलो ने विजय पताका फहराई है।

Published on:
02 Nov 2021 10:41 pm
Also Read
View All