15 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

NEET पेपर लीक पर सोनम वांगचुक की हुंकार, सोशल मीडिया पर छिड़ी समर्थन बनाम विरोध की जंग

Sonam Wangchuk Hunger Strike :  नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन अब सोशल मीडिया से लेकर फिल्मी हस्तियों तक पहुंच गया है। जंतर-मंतर पर जारी प्रदर्शन को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का समर्थन मिलने के बाद सोशल मीडिया पर उनके पक्ष और विपक्ष में बहस तेज हो गई है।
2 min read
Google source verification
Sonam Wangchuk hunger strike

सोनम वांगचुक भूख हड़ताल पर बैठे हैं (Photo-IANS)

Sonam Wangchuk Hunger Strike : नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन जारी है। इस आंदोलन को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और पर्यावरणविद सोनम वांगचुक का भी समर्थन मिला है। आंदोलनकारियों के अनुसार, सोनम वांगचुक पिछले 17 दिनों से इस मुद्दे को लेकर भूख हड़ताल पर हैं। उनके अलावा भी कई प्रदर्शनकारी धरनास्थल पर अनशन कर रहे हैं।

सोनम वांगचुक वफादार है

इस बीच सोशल मीडिया पर भी उनके समर्थन में अभियान तेज हो गया है। आरजे राघव ने सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के समर्थन में एक अभियान शुरू किया, जिसके तहत "सोनम वांगचुक वफादार है" हैशटैग चलाया जा रहा है। इस अभियान पर सोशल मीडिया यूजर्स की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। एक यूजर ने टिप्पणी करते हुए लिखा, "प्लीज दोस्त, इस्तीफे के पेपर पर अपना ऑटोग्राफ भी दे दो।" वहीं, एक अन्य यूजर ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए लिखा, "बीजेपी का बटन हटाओ।" कई यूजर्स सोनम वांगचुक के समर्थन की अपील कर रहे हैं, जबकि कुछ लोग उनके विरोध में भी अपनी राय व्यक्त कर रहे हैं।

पैसा मिल गया है, इसलिए पीआर में लग गया है

एक यूजर ने लिखा, "सोनम को न कोई समर्थन मिल रहा है और न ही कोई सहानुभूति, इसलिए उनके हैंडलर्स पीआर स्टंट कर रहे हैं।" इसी पोस्ट में आरजे राघव पर भी तंज कसा गया। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, "पैसा मिल गया है, इसलिए ये भी पीआर में लग गया है।"

टूटे हुए दिल की इमोजी किया शेयर

इस बीच, हिंदी सिनेमा की वरिष्ठ अभिनेत्री ज़ीनत अमान ने भी सोनम वांगचुक का समर्थन किया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सोनम वांगचुक की तस्वीर साझा करते हुए एक विस्तृत पोस्ट लिखा। वहीं अभिनेता अभय देओल ने सीधे तौर पर कोई टिप्पणी नहीं की, लेकिन उन्होंने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर सोनम वांगचुक के धरनास्थल की एक तस्वीर साझा की, जिसके साथ टूटे हुए दिल की इमोजी लगाई।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग