नई दिल्ली

कोरोना के मामलों में उतार-चढ़ाव जारी, 24 घंटे में करीब 35 हजार नए मामले आए सामने

भारत में कोरोना (covid-19) मामलों में उतार चढ़ाव लगातार जारी है। महामारी की तीसरी लहर (third wave of corona) की खबरों के बीच यहां हर दिन 30 से 40 हजार नए कोरोना मामले सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते दिन देश में कोरोना के 34,976 नए कोरोना केस आए। इस दौरान 260 मरीजों (covid-19 death) की मौत हो गई।

2 min read
Sep 10, 2021
भारत में कोरोना मामले

नई दिल्ली। भारत में कोरोना (covid-19) मामलों में उतार चढ़ाव लगातार जारी है। महामारी की तीसरी लहर (third wave of corona) की खबरों के बीच यहां हर दिन 30 से 40 हजार नए कोरोना मामले सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते दिन देश में कोरोना के 34,976 नए कोरोना केस आए। इस दौरान 260 मरीजों (covid-19 death) की मौत हो गई। अच्छी खबर यह है कि 37,681 लोग कोरोना महामारी को हराकर पूरी तरह स्वस्थ्य हो गए। इसके साथ ही कोरोना के 2,968 एक्टिव केस कम हो गए।

कोरोना एक्टिव मामलों में कमी

इन नए मामलों के साथ देश में कोरोना संक्रमितों (covid-19 positive in india) की संख्या 3 करोड़ 31 लाख 74 हजार लोग हो गई है। इस महामारी से अब तक 4 लाख 42 हजार 9 लोगों की मौत हो चुकी है। गनीमत है कि इस महामारी को हराकर अब तक 3 करोड़ 23 लाख 42 हजार लोग पूरी तरह स्वस्थ्य हो गए हैं। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या (covid active case) 4 लाख से कम हो गई है। फिलहाल देश में कोरोना के कुल 3 लाख 90 हजार 646 एक्टिव मामले हैं, इसका अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

इन राज्यों ने बढ़ाई चिंता

कोरोना महामारी की तीसरी लहर (third wave of covid-19) की खबरों के बीच देश के कुछ राज्यों से सामने आ रहे कोरोना मामले लगातार चिंता बढ़ा रहे हैं। बता दें कि कोरोना मामलों में केरल और महाराष्ट्र सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। आंकड़ों के मुताबिक देश में हर रोज सामने आ रहे मामलों में से बड़ी संख्या केरल के कोरोना संक्रमितों की है। बीते दिन केरल (covid-19 in kerala) में कोरोना के 26,200 नए मामले सामने आए और 125 मौतें हुई। जिससे राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 43 लाख 9 हजार 694 हो गए और अब तक 22,126 लोगों की मौत हो चुकी है।

अगर महाराष्ट्र (corona in maharashtra) की बात करें तो यहां भी बढ़ते कोरोना मामलों के मद्देनजर सरकार सख्त है। गणेश चतुर्थी को देखते हुए मुंबई में धारा 144 लागू कर दी है। जिससे कोरोना के प्रसार को रोका जा सके। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि 9 सितंबर तक देशभर में 72 करोड़ 37 लाख 84 हजार कोरोना वैक्सीन (covid vaccination) के डोज दिए जा चुके हैं। बीते दिन 67.58 लाख टीके लगाए गए हैं।

Published on:
10 Sept 2021 10:19 am
Also Read
View All
मासूम से दरिंदगी पर एक्शन: जनकपुरी के प्राइवेट स्कूल को सरकार करेगी टेकओवर, मान्यता रद्द करने की तैयारी

गाली देते हुए फाड़े कपड़े, नॉर्थ-ईस्ट की महिलाओं से छेड़छाड़ और मारपीट, नेहरू प्लेस में शर्मसार हुई दिल्ली

‘चुनाव खत्म, इस्तेमाल खत्म’, अरविंद केजरीवाल और संजय सिंह का PM मोदी पर बड़ा हमला, आर्थिक इमरजेंसी की जताई आशंका

200 करोड़ की ठगी: जैकलीन के खिलाफ ED के पास ‘पक्के सबूत’, एजेंसी बोली- ‘सुकेश का असली चेहरा जानने के बाद भी बनाए रखे संबंध’

मुंबई में ’60°C’ वाली गर्मी का सच: सोशल मीडिया पर ‘Feels-like’ तापमान ने मचाया हड़कंप, जानें क्या है हकीकत