नई दिल्ली

डायमंड शोरूम में गजब की चोरी! दीवार तोड़कर घुसे और चाबी से खोली अलमारी!

डायमंड शोरूम में चोरी करने वाले अपने साथ कटर लाए थे। छत पर जा रहे केबिल काटकर उन्होंने तार जोड़ी और फिर गेट काटकर अंदर घुसे और दीवार तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दे दिया।

2 min read
शोरूम की छत पर निरीक्षण करते DIG और SSP

Crime सहारनपुर में डीआईजी कार्यालय के पीछे जिस डायमंड शोरूम में करोड़ों की चोरी हुई उसमें चोरों ने अलमारियां चाबियों से खोली! बड़ा सवाल यह है कि चोरों के पास चाबियां कहां से आई। छत के जिस रास्ते से गेट को काटकर चोर अंदर घुसे वहां के सीसीटीवी कैमरे पहले ही बंद कर दिए गए थे। पुलिस अब इस चोरी में कई तरह के एंगल पर जांच कर रही है। एसएसपी का कहना है कि सात अलग-अलग टीमें लगाई गई हैं।

ये भी पढ़ें

सुप्रीम कोर्ट ने BCCI मामले में याची को लगाई फटकार और सेल डीड की वैद्यता पर दिया बड़ा फैसला

DIG कार्यालय के पीछे है शोरूम

सहारनपुर में डीआईजी कार्यालय के पीछे दिल्ली रोड पर चोरों ने एक डायमंड के शोरूम में चोरी की। दीवार तोड़कर चोर शोरूम के अंदर घुसे और फिर अलमारियां खोलकर डायमंड के गहने चोरी कर लिए और फिल्मी अंदाज में फरार हो गए। चोरी की घटना का पता सुबह चला जब स्टाफ शोरूम खोलने के पहुंचा। दिल्ली रोड पर स्थित शोरूम में हुई इतनी बड़ी चोरी की खबर मिलते ही एसएसपी और डीआईजी मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने शोरूम में छानबीन की लेकिन कुछ खास सुराग हाथ नहीं लगा।

छत के रास्ते से आए चोर ( Crime )

पुलिस की अभी तक की पड़ताल में पता चला है कि चोर छत के रास्ते से आए। छत के रास्ते से सीढ़ियां शोरूम के बराबर से होते हुए नीचे दिल्ली रोड तक आती है। इन सीढ़ियों और शोरूम के बीच में चार इंची की दीवार है। चोरों को इस बात का पता था। चोर अपने साथ कटर लाए थे लेकिन जेनरेटर नहीं था। इस पर उन्होंने छत के ऊपर से जा रहे केबिल में कट मारकर कटर की तार जोड़ी और फिर लोहे के उस गेट को कटर काटा जो सीढ़ियों की तरफ खुलता है। इसके बाग सीढ़ियों से नीचे उतरक चोरों ने दीवार तोड़ दी और इस तरह शोरूम के अंदर घुस गए। इस तरह इन्होंने चोरी की घटना को अंजाम दिया।

चोरों ने पहले ही कर लिया था पूरा होमवर्क

चोरी के तरीके से यह आशंका जताई जा रही है कि चोरों को शोरूम के बारे में पूरी जानकारी थी। वो पहले भी शोरूम में आए होंगे। उन्होंने केवल शोरूम ही नहीं बल्कि छत के रास्ते भी देखे हुए थे। छत के रास्ते ही वो अंदर घुसे और फिर उन्हे पता था कि दीवार कहां से तोड़नी है कहां से दीवार कमजोर है। यानि साफ है कि चोर पूरा होमवर्क करके आए थे और यह प्लान पिछले कई दिनों से बनाया जा रहा था। अब देखना यह है कि पुलिस इस मामले में कितने समय में खुलास कर पाती है।

Updated on:
23 Jan 2026 08:16 pm
Published on:
23 Jan 2026 08:15 pm
Also Read
View All

अगली खबर