7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जलसंकट: दिल्ली की 20 कॉलोनियों में तीन दिन नहीं आएगा पानी, जलबोर्ड ने जारी की एडवाइजरी

Delhi Water Crisis: दिल्ली की लगभग 20 कॉलोनियों में अगले तीन दिन तक पानी नहीं आएगा। दिल्ली जल बोर्ड ने इसके लिए एडवाइजरी जारी की है। इसके साथ ही लोगों से पानी स्टोर करने की अपील भी की है।

2 min read
Google source verification
Delhi Water crisis Water supply disrupted Next 3 days in 20 colonies Jal board issues advisory

Delhi Water Crisis: राष्ट्रीय राजधानी में एक बार फिर जलसंकट की स्थिति उत्पन्न होने वाली है। दिल्ली जल बोर्ड के अनुसार कम से कम 20 कॉलोनियों में सात, नौ और 10 फरवरी को पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी। दिल्ली जल बोर्ड के अनुसार भूमिगत जलाशय (UGR) और बूस्टर पंपिंग स्टेशन (BPS) की सालाना होने वाली सफाई के चलते पानी सप्लाई बाधित रहेगी। इसलिए जलबोर्ड ने लोगों से अपनी जरूरत के अनुसार, घरों में पानी स्टोर करने की अपील की है। दिल्ली जल बोर्ड ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया 'X' अकाउंट पर इसकी जानकारी साझा की है।

टैंकर मंगाने के लिए टोल फ्री नंबर जारी

दिल्ली जल बोर्ड ने आगामी तीन दिनों तक राष्ट्रीय राजधानी में होने वाले जलसंकट को देखते हुए क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे पहले से अपनी जरूरत के अनुसार पानी को स्टोर करके रखें। इसके अलावा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पानी का टैंकर मंगवाया जा सकता है। इसकी व्यवस्था के लिए दिल्ली जलबोर्ड ने टेलीफोन नंबर्स भी जारी किए हैं। दिल्ली जलबोर्ड के सूत्रों के अनुसार, पानी का टैंकर मंगाने के लिए कोई भी नागरिक सेंट्रल कंट्रोल रूम के टोलफ्री नंबर 1916 पर कॉल कर सकता है। उसे पानी का टैंकर तय समय में मिल जाएगा।

UGR और BPS के क्या हैं लाभ?

दिल्ली जलबोर्ड के अनुसार, पानी की बेहतर गुणवत्ता बनाए रखने और सप्लाई सिस्टम को दुरुस्त रखने के लिए UGR और BPS के तहत नियमित रखरखाव किया जाता है। इस प्रक्रिया के तहत भूमिगत जलाशयों (UGR) और बूस्टर पंपिंग सिस्टम (BPS) में जमा गंदगी समेत अन्य अशुद्धियों की साफ-सफाई की जाती है। दिल्ली जलबोर्ड यह कार्य हर साल करवाता है। इस दौरान पानी में बैक्टीरिया और अन्य प्रदूषकों को खत्म किया जाता है। ताकि लोगों को पानी से होने वाली बीमारियों से दूर रखा जा सके।

इन क्षेत्रों में होगी जलापूर्ति प्रभावित

दिल्ली जल बोर्ड के अनुसार, 7 फरवरी को श्रीनिवासपुरी में, जबकि 9 फरवरी को न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी और ईएसआई ओखला फेज-1 में पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी। वहीं 10 फरवरी को विपिन गार्डन, नवादा हाउसिंग कॉम्प्लेक्स, सिद्धार्थ एन्क्लेव, जैन रोड, शीशा गोदाम रोड, रामा पार्क, भगवती गार्डन, दीवान एस्टेट लक्ष्मी विहार, सेवा पार्क डी.के. रोड, गुरुद्वारा रोड, सैनिक एन्क्लेव, सैनिक विहार, रक्षा एन्क्लेव, तिलक एन्क्लेव, डिफेंस एन्क्लेव, ईएसआई ओखला फेज-1, सराय जुलैना और साईं एन्क्लेव सहित अन्य इलाकों में जलापूर्ति प्रभावित रहने की संभावना है।