नई दिल्ली

पुलिस को ऑनलाइन रिश्वत देकर फंसी पीड़िता! तीन के खिलाफ FIR

Crime यहां रिश्वत ना लेने पर वादी और पुलिस दोनों फंस गए। यह अनोखा मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
2 min read
Crime
प्रतीकात्मक फोटो ( स्रोत Gemini )

Crime हरियाणा के फैजाबाद की इस घटना ने सभी को हैरान कर दिया है। यहां दहेज से जुड़े एक मामले में वादी की ओर से SHO को रिश्वत के रूप में पांच हजार रुपए ऑनलाइन भेज दिए गए। ऑनलाइन पैसे भेजते ही मामला उल्टा पड़ गया। घबराए SHO को इस मामले में अपनी गर्दन फंसती हुई दिखी तो उन्होंने सीनियर अधिकारियों को पूरा मामला बता दिया। साफ कह दिया कि उन्हे जबरन रिश्वत दी गई है। इसके बाद SHO ने उल्टे पीड़िता समेत उसके भाई और पिता के खिलाफ ही रिश्वत देने का मामला दर्ज कर लिया।

ये है पूरा मामला

एनआईटी के रहने वाली एक विवाहिता ने उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के रहने वाले अपने ससुरालयों के खिलाफ फैजाबाद कोतवाली में मामला दर्ज कराया था। दहेज उत्पीड़न और मारपीट के आरोप लगाए थे। वादी को लगा कि उसके मामले में पुलिस की जांच थोड़ा धीरे चल रही है। वादी को लगा कि जब तक गाड़ी में पेट्रोल नहीं डलेगा तो वह चलेगी कैसे ? यानी वादी को ऐसा लगा कि जब पुलिस की जेब में कुछ जाएगा तभी पुलिस इस मामले की जांच में तेजी पकड़ेगी। यही सोचकर वादी की ओर से SHO को ऑनलाइन पांच हजार रुपये भिजवा दिए गए।

फोन पर मैसेज आते ही घबरा गए SHO

सरकारी फोन की स्क्रीन पर जैसे ही पांच हजार रुपये क्रेडिट होने का मैसेज पहुंचा तो SHO घबरा गए उनका दिमाग घूम गया।मामला पूरे थाने में फैल गया। इसके बाद खुद को फंसता हुए देख SHO ने बिना देरी किए इस पूरे मामले की जानकारी अपने सीनियर अफसरों को देते हुए कहा कि उन्होंने कोई रिश्वत नहीं मांगी जबरन उनके अकाउंट में पैसे भेजे गए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए SHO ने इस मामले में पीड़िता समेत उसके भाई औ पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। अब यह घटना पुलिस महकमे के साथ-साथ पूरे पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई है।

चर्चा का विषय बना मामला

लोग कह रहे हैं की रिश्वत न लेकर SHO फंस गए हैं तो कुछ लोग कह रहे हैं की रिश्वत देकर वादी फंस गया है। खैर जो भी हो लेकिन यह पहला मामला है जब रिश्वत देकर कोई वादी इतनी बुरी तरह से फंस गया कि उल्टे उसके खिलाफ ही FIR दर्ज कर ली गई है। इतना ही नहीं यह भी साफ है कि रिश्वत ना लेकर कोई पुलिस वाला फंसा है। लोग यह कह रहे हैं कि अगर SHO इस ममले में रिश्वत ले लेते तो ना उन्हे परेशानी होती और ना ही वादी को लेकिन SHO ने ईमानदारी को नहीं मरने दिया और रिश्वत देने वालों के खिलाफ ही मामला दर्ज करके एक नजीर पेश कर दी। अब देखने वाली बात है कि इस मामले में आगे क्देया होता है ? यह पहला ऐसा मामला है जब रिश्वत ना लेने पर SHO फंसते हुए नजर आ रहे हैं! इसकी वजह यह है कि भले ही वादी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया हो लेकिन लेकिन इस मामले में जांच दोनों एंगल से चल रही है।

Updated on:
17 Jan 2026 08:55 am
Published on:
17 Jan 2026 08:55 am
Also Read
View All
E20 पेट्रोल विवाद: हरदीप सिंह पुरी के बयान पर भड़के अरविंद केजरीवाल, कहा- इतना घमंड अच्छा नहीं, लोगों की बात सुनें

बारिश के बीच जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, तिरपाल लगाने की मांग पर पुलिस-प्रदर्शनकारियों में बहस; अफसर के पैरों में गिरे अभिजीत दीपके

दिल्ली में DDA का ‘मिशन मोड’ अभियान, 57 हजार मीट्रिक टन से ज्यादा सिल्ट हटाई; डीसिल्टिंग में 70% की बढ़ोतरी

दिल्ली की बदहाली पर बरसे केजरीवाल: बोले-‘हर तरफ बाढ़ और कचरे के ढेर, BJP ने 1 साल में शहर को कर दिया बर्बाद’

दिल्ली हाई कोर्ट में सलमान खान की याचिका पर सुनवाई टली, ‘काला हिरण’ फिल्म के मेकर्स के खिलाफ अब कल सुनी जाएगी दलील