नई दिल्ली

खुद को IB का डिप्टी डायरेक्टर बताकर अफसरों को धमकाता था, STF ने कर दिया इलाज

एसटीएफ ने धामपुर से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह खुद को आईबी का डिप्टी डायरेक्टर बताता था। इस पर अफसरों पर बढ़ाव बनाने और लोगों से ठगी करने के आरोप हैं।

2 min read

Crime मेरठ एसटीएफ ने धामपुर से एक फर्जी आईबी डायरेक्टर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए नटवरलाल ने अपना नाम मनोज चौहान बताया जो खुद को आईबी का डिप्टी डायरेक्टर बताता था। पुलिस में अन्य विभागों के अफसर को फोन करके उनसे अपने और लोगों के काम करवाता था।मेरठ एसटीएफ ने इस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया

ये भी पढ़ें

पार्टी में पत्नी ने गर्लफ्रेंड को कह दिया… गुस्साई गर्लफ्रेंड ने मार ली गोली

MSC पास है मनोज ( Crime )

पूछताछ में इसने अपना नाम मनोज बताया और बताया कि एमएससी पास है। अपोलो मेडिकल एजेंसी के नाम से एक फर्जी फार्म चलाता है। इसका लाइसेंस पत्नी के नाम है। इसके पास से डिप्टी डायरेक्टर के पद का एक फर्जी आईडी कार्ड भी मिला है। गांव में यह सबको बताता था कि इसकी नौकरी बेहद गोपनीय है। दिल्ली में आईबी का डिप्टी डायरेक्टर है। इस तरह यह बिजनौर और आसपास के लोगों से कहता था कि उनका कोई भी काम हो तो करवा देगा। इस तरह लोगों के काम करवाने के लिए अफसरों को फोन करता था। अपना रुतबा बातकर उन्हें धमकता था और गलत तरीके से दबाव बनाने की कोशिश करता था।

STF खंगाल रही कुंडली ( Crime )

अब एसटीएफ यह पता करने में जुटी हुई है कि किन-किन लोगों के साथ पकड़े गए आरोपी ने ठगी की है। इसने पूछताछ में यह भी बताया कि गांव में एक स्कूल इसके दादाजी ने बनवाया था जिसमें जमशेद अली मैनेजर पद पर था। स्कूल की हालत काफी खराब थी तो स्कूल कमेटी ने जमशेद अली को मैनेजर पद से हटा दिया था इसके बाद पकड़े गए आरोपी के पिता को स्कूल का मैनेजर बना दिया था। इसी दौरान पकड़े गए आरोपी मनोज चौहान ने गांव में बता दिया था कि उसकी नौकरी आईबी में लग गई है। इसके पास से पुलिस ने एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है। इस मोबाइल फोन से भी अब एसटीएफ को कई बड़े सुराग हाथ लगा सकते हैं। इसने पिछले दिनों किन-किन अफसरों को कॉल किए थे और कितने लोगों से ठगी कर चुका है यह सब पूछताछ की जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक एसटीएफ फील्ड इकाई मेरठ बृजेश कुमार सिंह ने पकड़े गए आरोपी की पुष्टि करते हुए बताया कि 6 फरवरी को गुलमोहर रिजॉर्ट के पास धामपुर से इसे गिरफ्तार किया गया है

Updated on:
07 Feb 2026 02:37 pm
Published on:
07 Feb 2026 02:05 pm
Also Read
View All

अगली खबर