नई दिल्ली

SSC की परीक्षा में चल रही थी सामूहिक नकल! अचानक पहुंच गई STF

पकड़े गए आरोपियों में से एक उत्तराखंड का रहने वाला है और दूसरा उत्तर प्रदेश का। दोनों से अब विस्तृत पूछताछ की जा रही है। पता लगाया जा रहा है कि इनके गैंग के कनेक्शन कहां-कहां जुड़े हैं।

2 min read
पकड़े गए दोनों आरोपी ( फोटो स्रोत STF मेरठ )

Crime स्पेशल टास्क फोर्स यानी एसटीएफ ने उत्तराखंड के देहरादून से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। यह दोनों बेहद शातिर तरीके से मास्टर कंप्यूटर के जरिए SSC की परीक्षा में नकल करवा रहे थे। दोनों के पास से वाईफाई कनेक्टिविटी डिवाइस के साथ-साथ लैपटॉप और कुछ सिम कार्ड भी मिले हैं।

ये भी पढ़ें

मुजफ्फरनगर में SP की गाड़ी पर कार्बाइन से हमला! मुठभेड़ में कुख्यात अमजद ढेर

STF की मेरठ यूनिट ने मारा छापा

एसटीएफ की मेरठ यूनिट के सीओ बृजेश कुमार सिंह के अनुसार SSC की परीक्षा में नकल कराए जानकी सूचना मिली थी। SSC MTS की परीक्षा जो देहरादून में ऑनलाइन कराई जा रही है वहां एक सेंटर पर सामूहिक रूप से नकल करवाई जा रही है। इस सूचना पर मेरठ एसटीएफ और उत्तराखंड एसटीएफ की टीमों ने सर्विलांस के जरिए इन लोगों को ट्रेस करते हुए छापेमारी की। देहरादून में एक कंप्यूटर सेंटर में चल रहे इस खेल का भंडाफोड़ कर दिया। पुलिस ने यहां से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों ने अपने नाम भास्कर और नीतीश कुमार बताएं हैं। नीतीश कुमार उत्तर प्रदेश के देवरिया का रहने वाला है और भास्कर देहरादून के रहने वाला है। ये मिलकर नकल करवाने का काम करते थे। इन्होंने बताया कि देहरादून में संचालित हो रहे परीक्षा केंद्र महादेव डिजिटल जोन पर मास्टर कंप्यूटर लगाकर हैकिंग के जरिए सामूहिक रूप से निकाल कराई जा रही थी।

ऐसे कराते थे नकल

विस्तार से पूछताछ करने पर पता चला कि यह लोग प्रॉक्सी सर्वर सेटअप के जरिए रिमोट एक्सेस करते थे और नेटवर्किंग से कंप्यूटर हैक करके निकाल कर आया करते थे। अब इसे यह भी पूछताछ की जा रही है कि इनका नेटवर्क कहां तक फैला हुआ है और इस गैंग में कुल कितने सदस्य हैं क्या इन्होंने पहले भी किसी परीक्षा में इस तरह की नकल कराई है ? एसटीएफ के अधिकारियों को कहना है कि अभी यह गोपनीय सूचना है इसके बारे में आधिकारिक रूप से जानकारी नहीं दी जा सकती पूछताछ चल रही है कुछ तथ्य उजागर हुए हैं जिनके आधार पर आगे जांच बढ़ाई जाएगी।

Updated on:
14 Feb 2026 11:41 am
Published on:
14 Feb 2026 11:37 am
Also Read
View All

अगली खबर