नई दिल्ली

देश के 16 से अधिक राज्यों में 3 करोड़ से अधिक की ठगी करने वाले ‘नटरवाल’ गाजियाबाद से गिरफ्तार

पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि झारखंड से ट्रेनिंग लेने के बाद ठगी करने लगे और 93 से अधिक मामलों को अंजाम दिया।
2 min read
Cyber Crime
Ghazibad Police

Cyber Crime : मोबाइल फोन पर APK फाइल भेजकर 16 से अधिक राज्यों के लोगों के साथ तीन करोड़ से भी अधिक रुपयों की ठगी करने के आरोपियों को गाजियाबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गाजियाबाद की थाना साइबर क्राइम टीम ने इनके कब्जे से 12 मोबाइल फोन दो लैपटॉप और एक कार भी बरामद की है। पुलिस इनसे आगे की पूछताछ कर रही है। पुलिसकर्मियों का कहना है कि आरोपी अब तक 94 से अधिक घटनाएं कर चुके हैं।

वाट्सऐप से भेजते थे APK फाइल

गाजियाबाद की थाना साइबर क्राइम टीम के अनुसार मोदीनगर के रहने वाले डॉक्टर श्रवण कुमार ने पुलिस थाने पहुंचकर बताया कि उनके मोबाइल फोन पर RTO के नाम से एक चालान का मैसेज आया। इस मैसेज के साथ APK फाइल थी। वाट्सएप मैसेज में लिखा था कि लिंक पर क्लिक करके चालान भुगतान कर सकते हैं। इस पर डॉक्टर ने लिंक पर क्लिक किया और इसके बाद उनके मोबाइल फोन के जरिए बैंक खाते से रकम उड़ा ली गई। इनके बैंक खाते से 31 लाख रुपये निकाल लिए गए। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि इस घटना को झारखंड और बिहार के राज्य के गैंग के सदस्यों ने अंजाम दिया है।

झारखंड से ली थी ट्रेनिंग ( Cyber Crime )

गाजियाबाद पुलिस ने पिंटू कुमार पुत्र गणेश यादव, आदर्श कुमार पुत्र राजेश कुमार केसरी और प्रशांत दीप पुत्र श्याम सुंदर को गिरफ्तार कर लिया। इन सभी को गाजियाबाद के विजय नगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ करने पर इन्होंने बताया कि, फोन हैक करने की ट्रेनिंग झारखंड से ली थी। इस ट्रेनिंग के आधार पर ये लोग वाट्सऐप के जरिए लोगों के मोबाइल फोन पर APK फाइल भेजते थे और फिर उनके फोन को हैक करके उनके फोन से बैंक एकाउंट तक घुसकर उनके पैसे उड़ा लिया करते थे। पूछताछ में इन्होंने बताया कि इन्होंने अब तक 93 लोगों के साथ ठगी की। ये सभी लोग अलग-अलग राज्यो के थे। इन्होंने बताया कि ये लोग आसाम, बिहार, दिल्ली, गुजरात, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, ओडिशा, राजस्थान, पंजाब, तमिलनाडु, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के लोगों के साथ ठगी की है।

Updated on:
03 Mar 2026 11:17 pm
Published on:
03 Mar 2026 11:17 pm
Also Read
View All
‘ये ट्रेंड ठीक नहीं है’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बीजेपी के पूर्व मंत्री का बयान, विपक्ष को बताया आंदोलनजीवी

स्पोक्सपर्सन के बयान को गलत तरीके से पेश किया गया- विदेश मंत्रालय ने CJP प्रोटेस्ट पर वायरल दावे का किया फैक्ट-चेक

DCW New Chief: स्वाति मालीवाल के 2 साल बाद दिल्ली महिला आयोग को मिली नई अध्यक्ष; लता गुप्ता संभालेंगी कमान, 5 नए सदस्य भी नियुक्त

‘पंजाब में कोई पेपर लीक नहीं हुआ, अफवाह फैलाना बंद करे BJP-कांग्रेस’, मोहाली में बोले AAP नेता मनीष सिसोदिया

Dharmendra Pradhan: दो बार ठुकराया इस्तीफा, फिर अचानक ऐसा क्या बदला? धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के पीछे की पूरी इनसाइड स्टोरी