नई दिल्ली

AIIMS के पास फूल बेचकर घर चलाने निकली थी महिला, बीच सड़क पर उसके साथ जो हुआ, वीडियो देख भड़के लोग

AIIMS Delhi viral video: दिल्ली के AIIMS के पास फूल बेच रही महिला के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपियों की पहचान के लिए टीम लगाई है।
2 min read
• •
Updated: 12 Nov 2026, 9:54 AM IST
Delhi woman assault
दिल्ली के AIIMS के पास फूल बेचने वाली महिला के साथ मारपीट का वायरल वीडियो। (फोटो सोर्स-ANI)

Delhi woman assault: राजधानी दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। AIIMS के पास फूल बेचकर अपने परिवार का खर्च चलाने वाली एक महिला के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की। 8 नवंबर को हुई इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग महिला के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। इसे देखकर सोशल मीडिया पर लोगों ने नाराजगी जताई है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

वीडियो सामने आने के बाद दिल्ली पुलिस भी हरकत में आ गई है। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए मारपीट करने वालों की पहचान शुरू कर दी है। इसके लिए एक टीम लगाई गई है, जो वीडियो में दिखाई दे रहे लोगों का पता लगाने में जुटी है।

मारपीट पर लोगों ने उठाए सवाल

जानकारी के मुताबिक, महिला AIIMS के पास सड़क किनारे फूल बेच रही थी। इसी दौरान कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट की। महिला के साथ हुई इस घटना को वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। हालांकि, यह वीडियो घटना के कुछ दिन बाद सोशल मीडिया पर सामने आया। देखते ही देखते यह चर्चा का विषय बन गया। वीडियो में महिला के साथ हो रही मारपीट देखकर लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर सड़क पर अपना काम कर रही महिला के साथ इस तरह का बर्ताव क्यों किया गया?

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, इस मामले में हौज खास थाने में अब तक न तो कोई PCR कॉल आई है और न ही किसी ने लिखित शिकायत दी है। इसके बावजूद पुलिस ने वीडियो के आधार पर खुद ही मामले का संज्ञान लिया है। पुलिस टीम वीडियो में नजर आ रहे लोगों की पहचान करने के साथ उनकी तलाश भी कर रही है।

महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता

इस घटना ने उन महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ा दी है, जो घर चलाने के लिए सड़क किनारे सामान बेचती हैं। ऐसी महिलाएं रोजाना काम के सिलसिले में सार्वजनिक जगहों पर रहती हैं। उनके साथ इस तरह की घटना होना चिंता की बात है।

फिलहाल दिल्ली पुलिस का पूरा ध्यान वीडियो में दिखाई दे रहे लोगों की पहचान करने पर है। सोशल मीडिया पर भी लोग उम्मीद जता रहे हैं कि आरोपियों को जल्द पकड़ा जाएगा और महिला के साथ हुई मारपीट के मामले में कार्रवाई होगी।

Updated on:
12 Nov 2026, 9:54 AM IST
Published on: