नई दिल्ली

दिल्ली: बदमाशों ने पहले ऑटो ड्राइवर से की लूटपाट फिर बनाए अप्राकृतिक संबंध, गिरफ्तार

बदमाशों ने एक ऑटोवाले से पहले लूटपाट की फिर उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध (सोडोमी) भी बनाए।

2 min read
Sep 09, 2018
दिल्ली: बदमाशों ने पहले ऑटो ड्राइवर से की लूटपाट फिर बनाए अप्राकृतिक संबंध, गिरफ्तार

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में सरकार और प्रशासन के तमाम दावों के बाद भी अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। बदमाशों ने दक्षिणी-पश्चिमी दिल्ली के बिंदापुर में एक वारदात को अंजाम दिया है जिससे इलाके में डर का माहौल बन गया है। बदमाशों ने एक ऑटोवाले से पहले लूटपाट की फिर उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध (सोडोमी) भी बनाए। बीते शुक्रवार की देर रात तीन बदमाशों ने पहले ऑटो वाले से लूटपाट की और फिर चाकू की नौक पर घृणित वारदात को अंजाम दिया। बता दें कि पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। द्वारका के डीसीपी ऐंटो अल्फांसो ने मामले की पुष्टि करते हुए तीनों आरोपियों की पहचान शिव कुमार, सूरज और मनीष नाम से की है। पुलिस ने जब इन तीनों के खिलाफ शुरुआती जांच की तो पता चला कि इससे पहले इनपर 14 मामले दर्ज हैं।

बदमाशों ने किस तरह से वारदात को दिया अंजाम

आपको बता दें कि पीड़ित ऑटो ड्राइवर सवारी को मटियाला में ड्रॉप कर वापस लौट रहा था। इस बीच सुनसान इलाका देख तीन लोगों ने उसे रोका। फिर तीनों ने ड्राइवर से गाड़ी की चाबी, मोबाइल और सात सौ रुपए उनसे छीन लिए। इसके बाद पास ही बने एक खाली मकान में ड्राइवर को ले गए। ड्राइवर का आरोप है कि मकान के अंदर दो बदमाशों ने उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाए जबकि तीसरा बाहर निगरानी कर रहा था। इसके कुछ देर बाद फिर से बदमाशों ने दूसरी जगह ले जाकर उनसे अप्राकृतितक संबंध बनाए।

एफआईआर दर्ज

बता दें कि पीड़ित ड्राइवर ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों बदमाश ऑटो लेकर फरार हो गए। इसके बाद पीड़ित ड्राइवर पुलिस स्टेशन पहुंचा और रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए फौरन ही आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। चुंकि वारदात के दौरान आरोपी एक-दूसरे को नाम से पुकार रहे थे। इस आधार पर पीड़ित ड्राइवर ने पुलिस को तीनों आरोपियों के नाम बताए थे। इसलिए जब पुुलिस ने फाइल रिकॉर्ड खंगाले तो उन तीनों बदमाशों की तस्वीरें सामने आ गई। अब पुलिस ने तस्वीर और नाम के आधार पर तीनों की तलाश शुरू कर दी। इस पर 24 घंटे के अंदर ही पुलिस ने तीनों बदमाशों को धर दबौचा। इन तीनों आरोपियों को दिल्ली में उत्तम नगर के तिकोना पार्क से गिरफ्तार किया गया। जांच में पता चला कि सूरज और मनीष अभी हाल में बेल पर जेल से बाहर आए थे।

ये भी पढ़ें

मोबाइल लूटने के बाद लुटेरे की खो गई याद्दाश्त! घंटी बजी तो ऐसी जगह मिला फोन..रह जाएंगे दंग

Published on:
09 Sept 2018 04:12 pm
Also Read
View All