नई दिल्ली

Delhi: अब बसों के रूट नंबर और डेस्टिनेशन की नए रूट मैप से मिलेगी जानकारी, जानिए यात्रियों को क्या मिलेंगी सुविधाएं?

दिल्ली परिवहन निगम (DTC) की बसों के रूट नंबर और उनके डेस्टिनेशन की जानकारी देने के लिए बस क्यू शेल्टर में अत्याधुनिक नया रूट मैप लगाया गया है। दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने बुधवार को आईटीओ स्थित बस क्यू शेल्टर (BQS) में लगाए गए इस नए बस रूट नेविगेशन मैप का उद्घाटन किया। इस नए रूट मैप के तहत यात्रियों को बसों की बेहतर तरीके से जानकारी मिलेगी। वह बस स्टॉप पर इंतजार करते समय विभिन्न बस रूट्स के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
2 min read
May 17, 2023
Delhi: अब बसों के रूट और डेस्टिनेशन की नए रूट मैप से मिलेगी जानकारी, जानिए यात्रियों को क्या मिलेंगी सुविधाएं?
दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने बुधवार को आईटीओ स्थित बस क्यू शेल्टर में लगाए गए नए अत्याधुनिक बस रूट नेविगेशन मैप का उद्घाटन किया।

दिल्ली सरकार के अनुसार दिल्ली में दो हजार बस क्यू शेल्टर में दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) के साथ साझेदारी के तहत इस तरह के बस रूट नेविगेशन मैप स्थापित किए जा रहे हैं। दिल्ली सरकार इस पर कुल 27 करोड़ रुपए खर्च कर रही है। जिसमें इन नए रूट मैप का 3 साल का रखरखाव भी शामिल होगा। इस अवसर पर दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि सीएम अरविंद केजरीवाल के दूरदर्शी नेतृत्व में, दिल्ली सरकार सार्वजनिक परिवहन में क्रांति ला रही है।

परिवहन मंत्री ने कहा कि यात्रियों को अक्सर यह भ्रम होता है कि कौन सी बस कहां जाएगी और समस्या तब और बढ़ जाती है जब किसी को बीच में बस बदलनी पड़े। बीक्यूएस में स्थित इन नए रूट मैप से, कोई भी आसानी से बस रूट नंबर और गंतव्यों का पूरा अंदाजा लगा सकता है। इन नए रूट मैप में हिंदी और अंग्रेजी दोनों का उपयोग किया गया है, जिससे कोई भी इसे आसानी से पढ़ सकता है। विश्व स्तरीय इलेक्ट्रिक बसों के साथ, यह सार्वजनिक परिवहन को और अधिक सुविधाजनक बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है।

नए रूट मैप से लोगों को मिलेंगी कई सुविधाएं व लाभ

दिल्ली सरकार के अनुसार इस नए रूट मैप से लोगों को कई सुविधाएं व लाभ मिलेंगे। इस आसान नेविगेशन रूट मैप से यात्रियों को बस क्यू शेल्टर पर प्रतीक्षा करते समय आसानी से उपयुक्त बस मार्ग और गंतव्य की पहचान करने में सक्षम बनाएगा। साथ ही यह भ्रम को समाप्त करेगा और उनकी यात्रा के लिए सही बस चुनने की प्रक्रिया को सरल करेगा, जिससे यात्रियों के समय की बचत होगी। बिना किसी रोक टोक के इंटरमोडल यात्रा, यात्री कर सकेंगे। मैप के जरिए आस-पास के मेट्रो स्टेशनों के बारे में जानकारी शामिल करते हुए रूट मैप इंटरमोडल यात्रा की सुविधा यात्रियों को प्रदान होगी। यात्रियों को महत्वपूर्ण सुविधाओं तक पहुंच मिलेगी।

दिल्ली में पहुंचे हुए नए यात्रियों के लिए भी मैप होगा सुविधाजनक

दिल्ली सरकार के अनुसार यात्रियों को मार्ग में आईएसबीटी, अस्पतालों और रेलवे स्टेशनों के बारे में जानकारी शामिल करने से यात्रियों को आस-पास की सुविधाओं की आसानी से पहचान करने में मदद मिलेगी। वैसे लोग जो दिल्ली में नए हैं या जिन्हें आसपास के इलाकों की जानकारी नहीं हैं, उनके लिए यह मैप काफी मददगार होगा। बढ़ी हुई सुविधा यात्रियों को मिलेगी। रूट मैप्स का बड़ा आकार यह सुनिश्चित करता है कि बस क्यू शेल्टर में किसी को भी जानकारी आसानी से दिखाई दें। यह यात्रियों के लिए उनकी आंखों पर दबाव डाले बिना प्रदर्शित जानकारी को पढ़ना और समझना सुविधाजनक बनाता है।

Updated on:
17 May 2023 09:09 pm
Published on:
17 May 2023 09:09 pm