नई दिल्ली

दिल्ली: एक लाख का इनामी गैंगस्टर परमजीत दलाल गिरफ्तार, दर्जनों मामलों का है आरोपी

दिल्ली के शीर्ष 10 अपराधियों में शामिल गैंगस्टर परमजीत दलाल गिरफ्तार स्पेशल सेल की टीम को मिली थी गैंगस्टर के बारे में टीप रोहिणी के सेक्टर 37 से पुलिस ने दलाल को दबोचा
less than 1 minute read
Delhi Police

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के बीच दिल्ली पुलिस से एक बड़ी खबर आई है। पुलिस ने मंगलवार को दिल्ली के शीर्ष 10 अपराधियों में शामिल गैंगस्टर परमजीत दलाल को गिरफ्तार कर लिया। एक पुलिस अधिकारी ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि गैंगस्टर पर एक लाख रुपये का इनाम था।

स्पेशल सेल की टीम ने रोहिणी के सेक्टर 37 से की गिरफ्तारी

बताया जा रहा है कि स्पेशल सेल की टीम को अपराधी के बारे में सूचना मिली थी। इसके बाद उसे रोहिणी के सेक्टर 37 से सुबह लगभग 5.15 बजे एक मुठभेड़ के बाद दलाल को गिरफ्तार किया। अधिकारी ने यह भी बताया कि मुठभेड़ के दौरान दलाल ने भागने की भी कोशिश की। पुलिस ने उसे रोकने के लिए गोली चलाई, जिसमें उसके बायें पैर में गोली लग गई।

एक दर्जन ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज

पुलिस के मुताबिक परमजीत को गिरफ्तार करके अंबेडकर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां वो पुलिस की निगरानी में है। अधिकारी ने कहा कि हरियाणा के बहादुरगढ़ निवासी दलाल पर दिल्ली और हरियाणा में एक दर्जन से भी ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह पिछले कुछ सालों से फरार चल रहा था।

Published on:
07 May 2019 01:06 pm