नई दिल्ली

Delhi Politics: दिल्ली में दो फाड़ हुई AAP, रेखा सरकार बनने के ढाई महीने बाद नेताओं ने बनाई नई पार्टी

Delhi Politics: दिल्ली विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद आम आदमी पार्टी दो फाड़ हो गई है। रेखा सरकार के गठन के ढाई महीने बाद ही 15 AAP नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा देकर नई पार्टी बना ली है।
3 min read
Arvind Kejriwal
Arvind Kejriwal

Delhi Politics: दिल्ली की राजनीति में एक बार फिर बड़ा भूचाल आया है। दिल्ली में पिछले दस साल से सत्ता पर काबिज रही आम आदमी पार्टी दो फाड़ हो गई है। आम आदमी पार्टी (AAP) के 15 निगम पार्षदों ने सामूहिक रूप से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देकर नई पार्टी का गठन कर लिया है। इंद्रप्रस्‍थ विकास पार्टी के नाम से गठित नए दल ने ये घोषणा भी की है कि जो भी दल दिल्ली के विकास की बात करेगा। इंद्रप्रस्‍थ विकास पार्टी उसका सहयोग करेगी। फिलहाल आम आदमी पार्टी के 15 नेताओं ने अभी इस्तीफा दिया है। नेताओं का दावा है कि ये संख्या अभी बढ़ सकती है। आम आदमी पार्टी के 15 नेताओं ने जो नई पार्टी बनाई है। उसके नेता के रूप में पूर्व पार्षद मुकेश गोयल को चुना गया है।

इस्तीफा देने वाले पार्षदों ने आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पार्टी दिल्ली नगर निगम में अपने वादों को पूरा करने में विफल रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली नगर निगम में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बावजूद संगठनात्मक और प्रशासनिक असफलताओं के कारण जनता का भरोसा टूट गया है। पार्षदों ने आरोप लगाया कि पार्टी का शीर्ष नेतृत्व न तो निगम संचालन में सक्रिय रहा और न ही पार्षदों से कोई तालमेल बनाया गया। जिससे पार्टी की छवि और प्रभाव दोनों को नुकसान पहुंचा।

पार्षद हिमानी जैन ने बताई इस्तीफा देने की बड़ी वजह

आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देने वाली पार्षद हिमानी जैन ने बताया "हम लोगों ने एक नया दल बनाया है। इसका नाम रखा है इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी। हम लोगों ने आम आदमी पार्टी से आज इस्तीफा दे दिया है। इसका कारण ये है कि पिछले ढाई सालों में ‌निगम में जो काम होने थे। वो नहीं हुए। हम लोग सत्ता में थे। फिर भी काम नहीं हो पा रहे थे, क्‍योंकि सिर्फ लड़ाई-झगड़े में दिमाग रहेगा तो विकास कैसे होगा? आम आदमी पार्टी का मुख्य उद्देश्य ही लड़ाई बन गया था। इसलिए हम लोग दिल्ली की जनता से किए गए वादे पूरे नहीं कर पा रहे थे। इसलिए हमने नई पार्टी बनाई है। हमारा मुख्य फोकस दिल्ली की जनता के लिए काम करना है।"

हिमानी जैन ने आगे कहा "हमें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि पार्टी कौन सी है। जो पार्टी दिल्ली का विकास करेगी। हम उसका सपोर्ट करेंगे। दिल्ली का विकास ही हमारा मुख्य फोकस है। अभी 15 पार्षदों ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देकर इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी जॉइन की है। इसमें अभी संख्या और बढ़ सकती है। हम लोगों ने दिल्ली में काम करने के लिए अच्छी शुरुआत कर दी है।"

एक ही दिन में बैठक के बाद पार्षदों ने लिया बड़ा निर्णय

आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देने वाले पार्षदों का कहना है कि उन्होंने साल 2022 के नगर निगम चुनाव में AAP के टिकट पर जीत दर्ज की थी, लेकिन दो साल के भीतर ही उन्हें यह महसूस हुआ कि पार्टी की प्राथमिकता जनता के विकास की बजाय आंतरिक राजनीति और सिर्फ सत्ता बन गई है। पार्षदों ने यह भी कहा कि जनता से किए गए वादे पूरे नहीं हो पाए और पार्षदों को निगम के कार्यों में अपेक्षित सहयोग नहीं मिला। इन सब कारणों से तंग आकर पार्षदों ने 17 मई 2025 को एक बैठक बुलाई। जिसकी अध्यक्षता हेमवंद गोयल ने की।

इस बैठक में 13 पार्षदों ने औपचारिक रूप से मुकेश गोयल को इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी का नेता घोषित किया और नई पार्टी के गठन का ऐलान किया। यह भी बताया गया कि भविष्य में और पार्षद भी इस नई पार्टी से जुड़ सकते हैं। इस्तीफा देने वालों में प्रमुख नाम हिमानी जैन, देवेंद्र कुमार, राजेश कुमार लाडी, सुमन अनिल राणा और दिनेश भारद्वाज शामिल हैं। हिमानी जैन ने मीडिया से बातचीत में कहा, “हमने नई पार्टी बनाई है क्योंकि पिछले ढाई साल में निगम में कोई ठोस काम नहीं हो सका। आम आदमी पार्टी सत्ता में होते हुए भी जनता की अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतर पाई। अब हमारा उद्देश्य दिल्ली के समग्र विकास की दिशा में काम करना है।”

Also Read
View All
परीक्षा सुधार के लिए टास्क फोर्स पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, जयराम रमेश बोले- राधाकृष्णन कमेटी की 101 सिफारिशों का क्या हुआ?

‘अगर मैं नाच नहीं सकती, तो यह मेरी क्रांति नहीं!’ NEET आंदोलन में उभरा AISA अध्यक्ष नेहा बोरा का चर्चित चेहरा

‘ये ट्रेंड ठीक नहीं है’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बीजेपी के पूर्व मंत्री का बयान, विपक्ष को बताया आंदोलनजीवी

स्पोक्सपर्सन के बयान को गलत तरीके से पेश किया गया- विदेश मंत्रालय ने CJP प्रोटेस्ट पर वायरल दावे का किया फैक्ट-चेक

DCW New Chief: स्वाति मालीवाल के 2 साल बाद दिल्ली महिला आयोग को मिली नई अध्यक्ष; लता गुप्ता संभालेंगी कमान, 5 नए सदस्य भी नियुक्त