नई दिल्ली

Delhi Politics: यमुना में एक-एक नेता को डुबकी लगवाएंगे…’आप’ के तंज पर भड़की भाजपा का जवाब

Delhi Politics: दिल्ली में यमुना सफाई को लेकर आम आदमी पार्टी ने भाजपा सरकार पर तंज कसा। इसपर भाजपा ने पलटवार किया है। इसके साथ ही दिल्‍ली की रेखा गुप्ता सरकार में कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा ने आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं।
2 min read
Delhi Politics: यमुना में एक-एक नेता को डुबकी लगवाएंगे...आम आदमी पार्टी के 'सियासी वार' पर भाजपा का पलटवार

Delhi Politics: दिल्ली में यमुना सफाई को लेकर एक बार फिर सियासी पारा हाई हो गया है। मंगलवार को आम आदमी पार्टी ने यमुना सफाई के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर तंज कसा। इसके बाद भाजपा ने आम आदमी पार्टी को घेरते हुए करारा जवाब दिया है। इसके साथ ही दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार में कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा ने कैग रिपोर्ट के हवाले से आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि CAG रिपोर्ट सामने आ रही है उसमें सामने आ रहा है कि कैसे अरविंद केजरीवाल और उनकी सरकार हर एक विभाग में भ्रष्टाचार कर रही थी।

दरअसल, आम आदमी पार्टी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया 'X' अकाउंट पर मंगलवार को यमुना नदी का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा "आज से चैती छठ शुरू है, लेकिन यमुना जी के घाटों का हाल देखिए—गंदगी का ढेर और जहरीला झाग! जो बीजेपी नेता ‘यमुना सफाई’ के नाम पर बड़े-बड़े दावे करते थे, वे आज दिल्ली में कहां ग़ायब हैं? क्या ‘स्वच्छ यमुना’ का सपना भी BJP के बाक़ी जुमलों की तरह ही एक और जुमला है?"

भाजपा ने 'आप' के वार पर किया पलटवार

भारतीय जनता पार्टी दिल्ली ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया 'X' अकाउंट पर आम आदमी पार्टी के वीडियो पर पलटवार किया है। भाजपा की दिल्ली इकाई ने अपने जवाब में लिखा "साल दर साल जो लगातार 11 साल दिल्ली को यमुना जी को साफ करने का झाँसा देते रहे। डुबकी लगाने के सपने बेचते रहे उन्हें भाजपा सरकार बनने के एक-दो महीने में ही यमुना जी साफ चाहिए?"

भाजपा ने आगे लिखा है "यमुना जी को AAP ने गंदा नाला बनाने का पाप किया है। भाजपा सरकार ने पहले दिन से ही यमुना जी को साफ करने का कार्य शुरु कर दिया है, यह हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हम यमुना जी को साफ भी कर दिखाएंगे और AAP के महाठग के साथ एक-एक नेता को डुबकी भी लगवाएंगे। एक बात और ऐसे मुद्दे उठाते रहिये ताकि जनता भी जान सके कि आप किस स्तर के निक्कमे थे। आपने दिल्ली और यमुना जी की कितनी बदतर हालत कर दी है। ऐसे ही खुद के कारनामों और कुकर्मों की पोल खोलते रहिये।"

दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

दूसरी ओर दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार में कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा ने आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर CAG रिपोर्ट के हवाले से भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा "एक-एक करके जो CAG रिपोर्ट सामने आ रही है उसमें सामने आ रहा है कि कैसे अरविंद केजरीवाल और उनकी सरकार हर एक विभाग में भ्रष्टाचार कर रही थी।"

कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा ने आगे कहा "DTC की रिपोर्ट में आया है कि DTC का 14000 करोड़ रुपये की नुकसान हुआ, शराब घोटाले की रिपोर्ट बता रही है कि 2000 करोड़ की केवल राजस्व हानि दिल्ली की जनता की हुई, 14 अस्पताल बनाने के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च हो गए लेकिन एक भी अस्पताल बनाया नहीं गया है, यह कोई राजनीतिक दस्तावेज नहीं है बल्कि CAG की रिपोर्ट है और हर विभाग में अरविंद केजरीवाल और उनके लोगों ने भ्रष्टाचार किया है।"

Also Read
View All
E20 पेट्रोल विवाद: हरदीप सिंह पुरी के बयान पर भड़के अरविंद केजरीवाल, कहा- इतना घमंड अच्छा नहीं, लोगों की बात सुनें

बारिश के बीच जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, तिरपाल लगाने की मांग पर पुलिस-प्रदर्शनकारियों में बहस; अफसर के पैरों में गिरे अभिजीत दीपके

दिल्ली में DDA का ‘मिशन मोड’ अभियान, 57 हजार मीट्रिक टन से ज्यादा सिल्ट हटाई; डीसिल्टिंग में 70% की बढ़ोतरी

दिल्ली की बदहाली पर बरसे केजरीवाल: बोले-‘हर तरफ बाढ़ और कचरे के ढेर, BJP ने 1 साल में शहर को कर दिया बर्बाद’

दिल्ली हाई कोर्ट में सलमान खान की याचिका पर सुनवाई टली, ‘काला हिरण’ फिल्म के मेकर्स के खिलाफ अब कल सुनी जाएगी दलील