नई दिल्ली

‘क्या हिंदू बीफ खा सकते हैं?’ ध्रुव राठी की वीडियो पर दिल्ली HC का कड़ा रुख, GAC को दो हफ्ते में फैसले का आदेश

Dhruv Rathee Video Case: ध्रुव राठी के विवादित वीडियो मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने GAC को 15 दिनों के भीतर फैसला लेने का निर्देश दिया है। फिलहाल वीडियो हटाने पर कोई अंतिम आदेश नहीं दिया गया है।
2 min read
Dhruv Rathee Controversial Video
ध्रुव राठी की विवादित वीडियो पर दिल्ली हाईकोर्ट का रुख

Dhruv Rathee Controversial Video: यूट्यूबर ध्रुव राठी के एक वीडियो को लेकर चल रहा विवाद अब दिल्ली हाईकोर्ट तक पहुंच गया है। इस मामले में अदालत ने सरकार की शिकायत अपीलीय समिति (GAC) को निर्देश दिया है कि वीडियो हटाने की मांग से जुड़ी अपील पर 15 दिनों के अंदर फैसला लिया जाए। कोर्ट ने साफ कहा कि तय समय सीमा का पालन किया जाए और मामले को बिना वजह लंबा न खींचा जाए। फिलहाल वीडियो हटाने को लेकर अदालत ने कोई अंतिम आदेश नहीं दिया है।

किस वीडियो पर उठ रहा है विवाद?

यह पूरा विवाद ध्रुव राठी का एक यूट्यूब वीडियो को लेकर है जो 21 मार्च को अपलोड की गई थी। वीडियो का टाइटल था,- क्या हिंदू बीफ खा सकते हैं? केरल स्टोरी 2 का पर्दाफाश। इसी वीडियो की कुछ बातों पर आपत्ति जताई गई है। इस मामले में वकील अमिता सचदेवा ने अदालत का दरवाजा खटखटाया है। उनका कहना है कि वीडियो में भगवान राम, माता सीता और भगवान कृष्ण के खान-पान को लेकर ऐसे दावे किए गए हैं, जिनसे करोड़ों हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेंस पहुंची है। याचिका में मांग की गई है कि इस तरह के कंटेंट पर जल्द कार्रवाई की जाए।

कोर्ट में केंद्र सरकार ने रखा पक्ष

सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार की ओर से अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल चेतन शर्मा ने अदालत में कहा कि सोशल मीडिया और वीडियो प्लेटफॉर्म्स की भी जिम्मेदारी बनती है कि वे ऐसे कंटेंट पर समय रहते कार्रवाई करें। उनका कहना था कि अगर किसी सामग्री से समाज में तनाव बढ़ने या किसी समुदाय की आस्था को ठेस पहुंचने की आशंका हो तो संबंधित प्लेटफॉर्म को खुद ही उचित कदम उठाने चाहिए।

गूगल ने अदालत को क्या बताया?

गूगल की ओर से पेश वकील ने कोर्ट को बताया कि इस मामले में याचिकाकर्ता को जवाब भेजा जा चुका है। साथ ही यह भी जानकारी दी गई कि मामला पहले से ही शिकायत अपीलीय समिति (GAC) के पास विचाराधीन है। इसलिए अब उसी समिति को सभी पक्षों की बात सुनकर नियमों के मुताबिक फैसला लेना है। कंपनी ने अदालत को भरोसा दिलाया कि प्रक्रिया के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद दिल्ली हाईकोर्ट ने GAC को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वह अगले 15 दिनों के भीतर इस अपील पर सुनवाई पूरी कर अपना फैसला सुनाए।

Published on:
03 Jul 2026 02:11 pm
Also Read
View All
इथेनॉल-ब्लेंडेड पेट्रोल पर भड़के अरविंद केजरीवाल, PM नरेंद्र मोदी को लिखेंगे पत्र; बोले- 140 करोड़ लोगों पर हो रहा है एक्सपेरिमेंट

Delhi Health Scam:’रेखा गुप्ता ने 650 करोड़ का घोटाला कर दिया’ संजय सिंह ने बीजेपी सरकार और मीडिया पर साधा निशाना, बोले- गोदी मीडिया कोमा में है

Punjab Congress row: पंजाब में अपनों ने ही काटा मनीष तिवारी का पत्ता? कांग्रेस की ‘अंदरूनी जंग’ पर BJP का करारा वार

सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, पति राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में ज़मानत पर रोक लगाने से मना

दुनिया के कम होते रिफाइनरी उत्पादन के बीच पचपदरा रिफाइनरी महत्वपूर्णः हरदीप पुरी