नई दिल्ली

पीक ऑवर्स में एक बार फिर थमी मेट्रो की रफ्तार, सुल्तानपुर और कुतुब मीनार के बीच सेवाएं ठप

दिल्ली मेट्रो के येलो लाइन पर मंगलवार को सेवाओं में गड़बड़ पीक ऑवर्स में सुल्तानपुर और कुतुब मीनार के बीच ट्रेन की आवाजाही बंद DMRC की ओर से दोनों स्टेशनों के बीच चलेंगी फीडर बसें
less than 1 minute read
yellow line

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो के येलो लाइन पर मंगलवार को बड़ी खराबी की जानकारी मिल रही है। रूट के हुडा सिटी सेंटर और सुल्तानपुर के बीच एक ट्रेन की ओएचई (OHE) टूटने से सेवाएं प्रभावित हुई हैं। फिलहाल, DMRC ने दो लूप में मेट्रो चलाने का फैसला किया है। हालांकि, पीक ऑवर्स में मेट्रो सर्विस में आई ऐसी गड़बड़ी के कारण लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा।

अस्थाई रूप से इन दो स्टेशनों के बीच नहीं चलेंगी मेट्रो

अचानक मेट्रो परिचालन में आई बाधा के बाद स्टेशनों पर लोगों की काफी भीड़ इक्ट्टा हो गई है। DMRC ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि छतरपुर पर आई दिक्कत के कारण अस्थाई रूप से रूट पर दो लूप में ट्रेनें चल रही हैं। ट्रेनें हुडा सिटी सेंटर से सुल्तानपुर के बीच और समयपुर बादली के बीच और कुतुब मीनार के बीच चलाई जा रही हैं। DMRC का कहना है कि कुछ समय के लिए सुल्तानपुर और कुतुब मीनार के बीच ट्रेन की आवाजाही बंद रहेगी और सुविधाएं बहाल होने पर जानकारी दे दी जाएगी।

फीडर बसों से होगी क्षतिपूर्ति

इसके साथ ही सुल्तानपुर और कुतुब मीनार के बीच DMRC की ओर से फीडर बस सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि यात्रियों को परेशानी का सामना न करना पड़े। बता दें कि इस दौरान कुतुब मीनार और छतरपुर के बीच एक मेट्रो के अटकने के बाद यात्रियों को रेस्क्यू किया गया। लोगों को ट्रैक के रास्ते निकाला गया है। वहीं, इससे पहले सोमवार को रेड लाइन पर भी दिलशाद गार्डन से शहीद स्थल के बीच मेट्रो सेवाएं प्रभावित रहीं। डीएमआरसी के मुताबिक, तकनीकी खामी के चलते यह समस्या आई थी। हालांकि, इसे 10 से 15 मिनट के भीतर ठीक कर लिया गया था।

Updated on:
21 May 2019 11:31 am
Published on:
21 May 2019 11:29 am