छठ पूजा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु यमुना किनारे बने घाटों पर पहुंचते हैं। चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व में व्रती पानी में खड़े होकर उगते और डूबते सूर्य को अर्घ्य देते हैं। ऐसे में घाटों पर पर्याप्त पानी, साफ-सफाई और दूसरी जरूरी सुविधाएं होना बेहद अहम है। अब देखना होगा कि पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को घाटों पर किस तरह की व्यवस्था मिलती है।