IIT Delhi AQI: दिल्ली में प्रदूषण का स्तर थोड़ा कम हुआ है, लेकिन लोगों को अभी राहत मिलने के आसार नहीं हैं। शनिवार को राजधानी का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 349 दर्ज किया गया। एक दिन पहले के मुकाबले इसमें गिरावट जरूर आई है, लेकिन दो इलाकों में AQI 400 के पार रहने से हालात की गंभीरता बनी हुई है।