नई दिल्ली

12 राज्यों में लोकसभा के साथ होंगे विधानसभा चुनाव ! चुनावी तैयारी के लिए पश्चिम बंगाल पहुंचा EC

Election Commission reviews meeting: पश्चिम बंगाल के दौरे पर पहुंचे चुनाव आयोग के दो वरिष्ठ उपचुनाव आयुक्तों धर्मेंद्र शर्मा और नितेश कुमार व्यास ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) आरिज आफताब के साथ बैठक की।
2 min read
• •
Updated: 11 Sep 2023, 7:14 PM IST
 Election Commission did reviews meeting in West Bengal for Loksabha

अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय निर्वाचन आयोग की टीम पश्चिम बंगाल के दौरे पर पहुंची। यहां उन्होंने राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के साथ बैठक किया। इसके अलावा चुनाव आयोग की टीम ने राज्य के सभी जिलों के DM के साथ बैठक की। इस बीच ममता बनर्जी ने अपने कैबिनेट के करीब आधा दर्जन मंत्रियों के विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। बता दें कि सरकार लोकसभा चुनाव के साथ ही देश के करीब 12 राज्यों के विधानसभा चुनाव को एक साथ कराने पर विचार कर रही है

उपचुनाव आयुक्तों की टीम ने की समीक्षा बैठक

पश्चिम बंगाल के दौरे पर पहुंचे चुनाव आयोग के दो वरिष्ठ उपचुनाव आयुक्तों धर्मेंद्र शर्मा और नितेश कुमार व्यास ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) आरिज आफताब के साथ मतदाता सूची के विशेष सारांश पुनरीक्षण और राज्य में 2024 लोकसभा चुनाव के लिए चुनाव तैयारियों पर समीक्षा बैठक की। समीक्षा बैठक में कई जिलों के जिला मजिस्ट्रेट और अन्य नियुक्त चुनाव अधिकारी भी भाग ले रहे हैं।

लोकसभा के साथ विधानसभा का चुनाव करा सकती है सरकार

वहीं, देश में में एकीकृत चुनाव प्रणाली लागू करने के लिए एक बड़ी खबर आ रही है। संसद में बुलाए गए विशेष सत्र के बाद मोदी सरकार कभी भी लोकसभा भंग करके चुनाव आयोग को चुनाव कराने की सिफारिश कर सकती है। संसद का विशेष सत्र 18 से 22 सितंबर को बुलाया गया है। इस सत्र में एक देश, एक चुनाव को लेकर बड़ी चर्चा संभावित बताई जा रही है। गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी ने अपने चुनाव अभियान को पूरी तरह से लोकसभा चुनाव पर केंद्रित कर रखा है।

वह कई बार विभिन्न मंचों से यह बात दोहरा चुकी है कि तैयारी लोकसभा की हो रही है। ऐसे में देश में करीब एक दर्जन राज्यों का विधानसभा चुनाव कराने की संभावना बहुत की प्रबल हो गई है। भाजपा की इस चुनाव के साथ क्षेत्रीय क्षत्रपों का प्रभाव कम करने की तैयारी भी है। फिर चाहे वह अपने पार्टी के हों या फिर क्षेत्रीय पार्टी।


इन 12 राज्यों में हो सकता है चुनाव

देश के 12 राज्य ऐसे है जहां इस साल के अंत या अगले साल के शुरुआत में चुनाव होने वाले है। इन राज्यों में राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, मिजोरम, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर शामिल है। हालांकि इनमें महाराष्ट्र और हरियाणा का कार्यकाल अक्टूबर- नवंबर 2024 तक है।

ये भी पढ़ें: One Nation One Election : एक साथ होंगे लोकसभा और विधानसभा के चुनाव ! आ गई 12 संभावित राज्यों की सूची

Published on: