31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘मोदी कभी नहीं जाएंगे’, दिल्ली मार्च से पहले अभिजीत दीपके ने प्रधानमंत्री पर कसा तंज

Abhijeet Dipk: CJP संस्थापक अभिजीत दिपके ने ध्रुव राठी की पोस्ट साझा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा है। उन्होंने पोस्ट में मणिपुर का जिक्र कर राज्य के मुद्दे पर केंद्र सरकार की भूमिका को लेकर सवाल उठाए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Imran Ansari

•

Updated: 31 Oct 2026, 5:18 PM IST

Abhijeet Dipke on PM Modi

अभिजीत दीपके ने प्रधानमंत्री पर कसा तंज, फोटो सोर्स- ANI

Abhijeet Dipke on PM Modi: CJP संस्थापक अभिजीत दीपके ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए मणिपुर का मुद्दा उठाया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा की, जिसमें ध्रुव राठी की पोस्ट का हवाला देते हुए शब्दों के जरिए प्रधानमंत्री पर निशाना साधा गया है। बता दें कि अभिजीत दिपके की पोस्ट में लिखा है कि मोदी कभी नहीं जाएंगे, मणिपुर।' इसके साथ उन्होंने ध्रुव राठी की पोस्ट को भी साझा किया, जिसमें लिखा था, 'मोदी कभी नहीं जाएंगे… प्रेस कॉन्फ्रेंस में।'

ध्रुव राठी की पोस्ट को बनाया तंज का आधार

ध्रुव राठी की पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी के प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल नहीं होने को लेकर तंज किया गया था। अभिजीत दिपके ने इसी अंदाज में मणिपुर का जिक्र जोड़ते हुए प्रधानमंत्री पर निशाना साधा। इस पोस्ट के जरिए दिपके ने मणिपुर के मुद्दे पर प्रधानमंत्री की भूमिका को लेकर सवाल उठाने की कोशिश की है। सोशल मीडिया पर यह पोस्ट राजनीतिक चर्चा का हिस्सा बन सकती है।

दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को होने वाले मार्च से ठीक एक दिन पहले अभिजीत दीपके का यह पोस्ट सामने आया है। दीपके के इस ट्वीट को दिल्ली मार्च से पहले मणिपुर के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। गौरतलब है कि INDIA गठबंधन के इस मार्च में वोटर लिस्ट में कथित अनियमितताओं, SIR और लोकतंत्र से जुड़े मुद्दों को उठाया जाना है।

गठबंधन मार्च के लिए तैयार

दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को होने वाली ‘वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ’ रैली को लेकर INDIA गठबंधन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। राहुल गांधी ने मिंटो रोड जंक्शन से अजमेरी गेट होते हुए रामलीला मैदान तक मार्च निकालने का ऐलान किया है। गठबंधन के नेताओं के मुताबिक, इस रैली में देश के अलग-अलग राज्यों से बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ ‘जनता के महाभियोग’ का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया है।

वहीं, दिल्ली पुलिस ने रैली को देखते हुए रामलीला मैदान में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम करने की बात कही है। पुलिस के मुताबिक, कई जिलों के जवानों के साथ अर्धसैनिक बलों की भी तैनाती की जाएगी। हालांकि, कनॉट प्लेस से प्रस्तावित मार्च के लिए पुलिस को अनुमति का आवेदन नहीं मिला था।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़