नई दिल्ली

शर्मनाक: शौचालय करने घर से बाहर गई 9 साल की मासूम बच्ची के साथ गैंगरेप, आरोपी फरार

राजधानी दिल्ली में कुछ बदमाशों ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी और चौथी क्लास में पढ़ने वाली 9 वर्ष की मासूम बच्ची के साथ बलात्कार जैसे जघन्य अपराध को अंजाम दिया है।
2 min read
Aug 23, 2018
शर्मनाक: शौचालय करने घर से बाहर गई 9 साल की मासूम बच्ची के साथ गैंगरेप, आरोपी फरार
शर्मनाक: शौचालय करने घर से बाहर गई 9 साल की मासूम बच्ची के साथ गैंगरेप, आरोपी फरार

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में सरकार के तमाम दावों के बावजूद भी महिलाओं पर अत्याचार और मासूमों के साथ बलात्कार की घटनाएं रूकने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार को कुछ बदमाशों ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी और चौथी क्लास में पढ़ने वाली 9 वर्ष की मासूम बच्ची के साथ बलात्कार जैसे जघन्य अपराध को अंजाम दिया है। दक्षिणी दिल्ली के वसंत कुंज के रंगपुरी इलाके में कुछ लोगों ने अंधेरे का फायदा उठाकर मासूम बच्ची के साथ गैंगरेप किया। फिलहाल बच्ची को एम्स ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालात गंभीर है।

शौच के लिए निकली थी बच्ची

आपको बता दें कि आरोपियों ने इस जघन्य अपराध को इस वक्त अंजाम दिया जब बच्ची अपने घर से शौचालय के लिए बाहर निकली थी। बुधवार रात करीब 9 बजे बच्ची अपने घर से शौचालय के लिए निकली। सार्वजिक शौचालय के चोरो तरफ काफी अंधेरा रहता है। अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपियों ने बच्ची के साथ गैंगरेप किया और फिर हालात खराब होने पर उसे छोड़कर मौके से फरार हो गए। बता दें कि जिस इलाके में सार्वजनिक शौचालय बना है उसके आस-पास अक्सर नशा करने वाले कुछ लोग घुमते रहते हैं। अंधेरे का फायदा उठाकर बच्ची को वहां से पास के ही झाडियों में ले गए और फिर बारी-बारी से रेप किया।

एम्स ट्रामा सेंटर में कराया गया भर्ती

आपको बता दें कि आरोपी बच्ची से रेप करने के बाद फरार हो गए। हालांकि कुछ देर बाद पास के ही कुछ महिलाओं ने बच्ची को झाड़ियों में देखा, जिसके बाद बच्ची के परिवार वालों को सूचित किया गया। परिवार वालों ने फौरन ही इसकी जानकारी पुलिस को दी। बच्ची के प्राइवेट पार्ट्स और शरीर के अन्य हिस्सों में कई जख्म के निशान को देखते हुए एम्स ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां अभी भी उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। इधर इस घटना के बाद स्थानीय लोगों का कहना है कि सार्वजनिक शौचालय के पास न तो कोई गार्ड रहता है और नहीं पर्याप्त रोशनी रहती है। साथ ही इलाके के कुछ नशेड़ी लोग अक्सर शौचालय के आस-पास घूमते रहते हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस से मांग की है कि जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए और फांसी दी जाए। पुलिस ने कहा कि बच्ची के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Published on:
23 Aug 2018 08:16 pm
Also Read
View All
केजरीवाल ने सत्य निकेतन हादसे पर जताई चिंता, बोले- सरकार की लापरवाही से हो चुके कई हादसे, अब नींद से जागना होगा

Building Collapse: दिल्ली हादसे पर NSUI अध्यक्ष का बड़ा आरोप, बोले- मलबे में छात्र फंसे रहे, मौके पर नहीं थी कोई मदद

Delhi Building Collapse: 1 की मौत और 3 की हालत नाजुक, छात्र बोले- संचालकों को बच्चों की चिंता नहीं, हादसा होते ही हटाने लगे बोर्ड

दिल्ली के सत्य निकेतन में ईमारत ढहने के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दी प्रतिक्रिया, बोलीं- लोगों की सुरक्षा और भलाई हमारी जिम्मेदारी

‘हमें बचाओ…’ मलबे में फंसे बच्चों की चीखें, चश्मदीद ने दिल्ली में बिल्डिंग गिरने की बताई पूरी कहानी