नई दिल्ली

गुरुग्राम के बैक्वेंट हॉल में लगी भीषण आग, सिलेंडर ब्लास्ट से दहला इलाका!

बैंक्विट हॉल में तड़के आग लगी। गनीमत रही कि उस समय कोई कार्यक्रम नहीं चल रहा था। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
2 min read
FIR in Grugram
प्रतीकात्मक फोटो ( स्रोत AI )

Fire गुरुग्राम के शीतला माता रोड स्थित प्रकाश वाटिका बैंक्वेट हॉल में शुक्रवार तड़के भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना सुबह करीब 3 बजकर 15 मिनट की बताई जा रही है। आग लगने के कुछ ही देर बाद हॉल से धमाकों जैसी आवाजें आई। आशंका है कि यहां रखे सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। इन धमाकों जैसी आवाज से आसपास का इलाका दहल उठा और लपटें दूर-दूर तक दिखाई देने लगीं।

शादी के लिये की गई थी सजावट

शादी के सीजन को देखते हुए बैंक्वेट हॉल में टेंट, सजावट और लाइटिंग की विशेष व्यवस्था की गई थी। अधिकांश सजावट सामग्री थर्माकोल और ज्वलशील पदार्थों की होने की होने की वजह से आग तेजी से फैल गई। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। ज्वलनशील सजावटी सामग्री और टेंट के कारण आग तेजी से फैलती चली गई और कुछ ही समय में पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया।

दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। सिविल डिफेंस के इंचार्ज मोहित शर्मा ने बताया कि उन्हें सुबह करीब 3.30 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। उन्होंने बताया कि जिस समय आग लगी, उस समय शादी समारोह समाप्त हो चुका था और बैंक्वेट हॉल खाली था। इसके बावजूद एहतियात के तौर पर आग बुझने के बाद पूरे परिसर में सघन सर्च अभियान चलाया गया, ताकि किसी के अंदर फंसे होने की आशंका न रहे।

इलाके में मची अफरा-तफरी

आग और सिलेंडर ब्लास्ट के कारण आसपास के क्षेत्र में घना धुआं फैल गया। धमाके और सायरन की आवाज सुनकर आसपास के घरों में रहने वाले लोग घबराकर बाहर निकल आए। कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

अब तक का अपडेट ( Fire)

घटना सुबह करीब 3.15 बजे की है।

सिलेंडर ब्लास्ट से आग और भड़क गई।

कोई जनहानि नहीं हुई है।

प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को कारण माना जा रहा है।

पुलिस और फायर विभाग मामले की विस्तृत जांच कर रहे हैं।

फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। प्रशासन नुकसान का आकलन कर रहा है और आग लगने के सही कारणों की जांच की जा रही है।

Updated on:
13 Feb 2026 12:12 pm
Published on:
13 Feb 2026 12:01 pm