नई दिल्ली

कोरोना वायरस को लेकर चिंता में सरकार, उद्योगों से वित्त मंत्री ने कहा अभी करें इंतजार

सरकार जल्द कर सकती है उद्योगों पर इसके प्रभावों से निपटने के उपायों की घोषणा। चीन में इस जानलेना वायरस के फैलने के बाद वित्त मंत्री कर रही थीं स्थिति की समीक्षा। वित्त मंत्री ने कहा कि अब तक कोरोना वायरस के चलते दाम बढ़ने की कोई चिंता नहीं।
less than 1 minute read
nirmala sitharaman
nirmala sitharaman

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के बीच इसके प्रभावों का आकलन करने के लिए केंद्र सरकार ने मंगलवार को एक बैठक बुलाई। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इसके लिए विभिन्न क्षेत्रों के प्रमुखों को बुलाकर इस पर चर्चा की।

इस बैठक में वाणिज्य, सीमा शुल्क, बैंकिंग, बीमा, ऑटो, पेपर, इलेक्ट्रॉनिक्स, पेट्रोलियम, केमिकल, ऊर्जा, सौर, रिन्यूवेबल एनर्जी, बिजली, फार्मा क्षेत्रों के प्रतिनिधियों समेत फिक्की, सीआईआई और एसोचैम के वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

इस बैठक के दौरान विभिन्न उद्योगों के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए सीतारमण ने कहा कि बुधवार को सचिव फिर से बैठक आयोजित करेंगे ताकि प्रधानमंत्री कार्यालय से परामर्श के बाद इसे अंतिम रूप दिया जा सके।

वित्त मंत्री ने कहा, "कोरोना वायरस के कारण मूल्य वृद्धि को लेकर कोई चिंता नहीं है।" हालांकि उन्होंने मेक इन इंडिया अभियान पर कोरोनावायरस के पड़ने वाले प्रभाव पर आगे कहा कि इस पर बात करना जल्दबाजी होगी।

सीतारमण ने कहा कि फार्मास्यूटिकल्स, रसायन और सौर उपकरण जैसे सेक्टर्स को बढ़ती परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जबकि विनिर्माण क्षेत्रों में कच्चा माल अभी भी चीन से आ रहा है और इसमें आवश्यक कागजी कार्रवाई की कमी है।

वहीं, एमएसएमई सेक्टर्स ने बताया कि उन्हें भुगतान पाने में वक्त लग रहा है और बैंकों से गारंटी के बारे में थोड़ा लचीला रुख अपनाने के लिए अनुरोध किया गया है।

Published on:
18 Feb 2020 09:09 pm
Also Read
View All
E20 पेट्रोल विवाद: हरदीप सिंह पुरी के बयान पर भड़के अरविंद केजरीवाल, कहा- इतना घमंड अच्छा नहीं, लोगों की बात सुनें

बारिश के बीच जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, तिरपाल लगाने की मांग पर पुलिस-प्रदर्शनकारियों में बहस; अफसर के पैरों में गिरे अभिजीत दीपके

दिल्ली में DDA का ‘मिशन मोड’ अभियान, 57 हजार मीट्रिक टन से ज्यादा सिल्ट हटाई; डीसिल्टिंग में 70% की बढ़ोतरी

दिल्ली की बदहाली पर बरसे केजरीवाल: बोले-‘हर तरफ बाढ़ और कचरे के ढेर, BJP ने 1 साल में शहर को कर दिया बर्बाद’

दिल्ली हाई कोर्ट में सलमान खान की याचिका पर सुनवाई टली, ‘काला हिरण’ फिल्म के मेकर्स के खिलाफ अब कल सुनी जाएगी दलील